आम आदमी पार्टी ने मणिपुर में हो रही हिंसा और महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ मंगलवार को राष्ट्रव्यापी विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश संयोजक गोपाल राय के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
2 of 8
गोपाल राय
- फोटो : ट्विटर/@AamAadmiParty
उन्होंने मणिपुर पर प्रधानमंत्री की चुप्पी को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मणिपुर में हुई दरिंदगी पर प्रनानमंत्री अपनी चुप्पी तोड़े या फिर गद्दी छोड़े। गोपाल राय ने कहा कि प्रधानमंत्री को वोट मांगने के लिए पूरे देश में जाने और विदेशों में घूमने का मौका मिल जाता है, लेकिन मणिपुर पर वह छुप कर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
3 of 8
आप हरियाणा का मणिपुर हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन
- फोटो : ट्विटर/@AamAadmiParty
इतना ही नहीं, संसद में मणिपुर के लोगों की आवाज उठाने पर राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। यह देश संजय सिंह का निलंबन वापस मांग रहा है। प्रधानमंत्री डरे नहीं, संसद में सामने आए और मणिपुर में शांति बहाली की कार्य योजना के बारे में देश को बताएं।
4 of 8
आप छत्तीसगढ़ का मणिपुर हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन
- फोटो : ट्विटर/@AamAadmiParty
उन्होंने कहा कि आज मणिपुर के लोग बड़ी पीड़ा से गुजर रहे है, वहींभाजपा के नेता कहते है कि मणिपुर की चर्चा करनी है तो राजस्थान की भी चर्चा करो। भाजपा से कहना है कि यह देश जहां पर भी बेटियों की आबरू पर संकट आता है, उस पर चर्चा करना चाहता है।
विज्ञापन
5 of 8
आप गुजरात का मणिपुर हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन
- फोटो : ट्विटर/@AamAadmiParty
तीन महीने से मणिपुर के लोग दर्द को महसूस कर रहे है। अगर प्रधानमंत्री को लगता है कि चुप्पी साध कर मणिपुर के दर्द को नजरअंदाज कर देंगे तो यह देश में संभव नहीं है।
विज्ञापन
6 of 8
आप महाराष्ट्र का मणिपुर हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन
- फोटो : ट्विटर/@AamAadmiParty
भाजपा को मणिपुर के लोगों के दर्द का हिसाब देना पड़ेगा। मणिपुर की हिंसा में हजारों बच्चे गायब हो चुके हैं, माएं बिलख रही हैं। बहनों के साथ हो रहा अत्याचार वीडियो के माध्यम से देश के सामने आ चुका है। मणिपुर में घर जलाए जा रहे हैं। खून-पसीना लगाकर लोग अपना आसरा बनाते है।
विज्ञापन
7 of 8
आप तेलंगाना का मणिपुर हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन
- फोटो : ट्विटर/@AamAadmiParty
दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि मणिपुर को लेकर पूरे देश की जनता में भारी रोष है। आज देश की स्थिति यह है कि अगर कोई संसद में प्रधानमंत्री से सवाल करता है तो उसको सस्पेंड कर दिया जाता है। देश की आवाज उठाने वाले सांसद संजय सिंह ने संसद में मणिपुर का सवाल उठाया और प्रधानमंत्री से जवाब मांगा तो उनको पूरे सत्र के लिए बाहर कर दिया गया।
आप राजस्थान का मणिपुर हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को संचालित करते हुए आप विधायक दिलीप पांडे ने कहा कि इस देश में महिला के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहा है। मणिपुर की जनता ने बहुत बर्दाश्त किया है। जब से मणिपुर जल रहा है, तब से लेकर आज तक प्रधानमंत्री आठ देशों में जा चुके हैं, लेकिन मणिपुर में न तो वह गए और न ही उस पर एक शब्द बोले ही है।