फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म इंदु सरकार की वजह से दुनिया के सामने आने को मजबूर हुई 'संजय गांधी की बेटी'

विज्ञापन
1 of 7
संजय गांधी की बेटी होने का दावा करने वाली प्र‌िया पाल - फोटो : अमर उजाला
आपको जानकर हैरानी होगी कि एक महिला जिनका नाम प्रिया पाल सिंह है वह खुद को दिवंगत संजय गांधी की बेटी बता रही हैं। उनका दावा है कि वह संजय गांधी की बेटी हैं और इतने सालों बाद वह मजबूर होकर अपनी पहचान दुनिया के सामने ला रही है। आगे जानिए क्या है उसकी मजबूरी।
विज्ञापन

2 of 7
indu sarkar
प्रिया का कहना है कि 28 जुलाई को रिलीज हो रही फिल्म इंदु सरकार में उनके पिता संजय गांधी को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है जिससे मजबूर होकर वह खुलकर सामने आ गई हैं। प्रिया ने कहा उनका डीएनए टेस्ट करवाया जाए ताकि उन्हें पहचान मिल सके।
विज्ञापन

3 of 7
प्रिया पाल
प्रिया का कहना है कि उन्होंने फिल्म इंदु सरकार के निर्माता निर्देशक और सेंसर बोर्ड को कानूनी नोटिस भेजकर शिकायत की है। फिल्म में 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए ‌गए आपातकाल पर फोकस किया गया है।

4 of 7
प्रिया पाल
प्रिया ने दावा किया कि संजय गांधी व उनकी मां ने मंदिर में विवाह किया था और पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल के परिवार को उनकी मां व पिता संजय गांधी के रिश्तों का पता था। प्रिया ने कहा अब तक जुटाए दस्तावेज से पता चला है कि संजय गांधी ही उसके पिता थे लेकिन मां कहां हैं उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

5 of 7
प्रिया पाल
सोमवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रिया ने दावा किया कि उनके जन्म के तुरंत बाद उनकी मां को दिल्ली छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया गया और उसे पाल दंपति को गोद दे दिया गया। इस दंपति को भी पता था कि वह किसकी संतान है लेकिन उन्होंने भी मेरे जीवन को खतरा देख कभी भी मुझे दिल्ली नहीं आने दिया और पूरी तरह से सुरक्षा में रखा।
विज्ञापन

6 of 7
प्रिया पाल
अपने दावे के समर्थन में प्रिया सर्व धर्म संस्था के सुशील गोस्वामी महाराज को लेकर आई। उन्होंने कहा संभवत: प्रिया संजय गांधी की पुत्री हो सकती हैं। गोस्वामी ने संजय गांधी के दोस्त होने का दावा करते हुए शपथपत्र पेश करते हुए कहा, उनकी जानकारी में है कि मेनका गांधी से विवाह से पूर्व संजय गांधी को एक लड़की हुई थी। वे पक्का दावा नहीं कर सकते कि प्रिया ही वह लड़की है लेकिन प्रिया का चेहरा, नैन-नक्श, चलने का स्टाइल संजय गांधी व उनके परिवार से मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रिया पाल
प्रिया ने कहा संजय गांधी ने 21 वर्ष की आयु में उनकी मां से मंदिर में विवाह किया था और उनका जन्म 12 दिसंबर 1968 को हुआ। उसका नाम प्रियदर्शनी रखा गया लेकिन राजनीतिक कारणों से उसे बलदेव सिंह पाल व उनकी पत्नी शीला सिंह पाल को देखभाल के लिए सौंप दिया गया। बाद में वर्ष 1974 में विधिवत रूप से उक्त दंपति ने गोद ले लिया व उन्हें जबरन मुंबई भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें