फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: हफ्ता वसूली के लिए चापड़ लेकर बदमाश ने मचाया उत्पात, दुकानों में तोड़फोड़

Thu, 04 Jul 2019 12:07 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वेलकम में हफ्ता वसूली के दौरान की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली में वेलकम कब्रिस्तान रोड इलाके में मंगलवार रात एक युवक ने मांस काटने वाले चापड़ लहराकर दहशत फैला दी। आरोपी ने हफ्ता वसूली के लिए कई दुकानों में तोड़फोड़ कर डाली। इस दौरान कुछ लोगों ने आरोपी को हफ्ता दे भी दिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
वारदात के दौरान आरोपी ने एक दुकानदार की गर्दन पर चापड़ रखकर उसे मारने का भी प्रयास किया। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। अब वेलकम पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

3 of 5
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद से इलाके के लोगों में दहशत है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वीडियो में काले रंग का कैप लगाए एक युवक कुछ होटलों पर तोड़फोड़ करता हुआ दिख रहा है। 

4 of 5
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
वारदात के दौरान आसपास मौजूद लोग डरकर दूर भाग गए। किसी ने भी उसका मुकाबला करने या रोकने का प्रयास नही किया। करीब 10-15 मिनट खूब तांडव मचाने के बाद आरोपी वहां से चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला उनकी संज्ञान में है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें