फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और सास का कत्ल: सुबह में मारा, दोपहर तक बच्चों का स्कूल से आने का इंतजार; बेटों संग करना चाहता था ये काम

Sun, 31 Aug 2025 08:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-17 में घरेलू झगड़े में युवक ने पत्नी और सास को कैंची से गोदकर मार डाला। जन्मदिन की खुशियां गम में बदल गईं। बेटों को लेकर आरोपी भाग गया था, हालांकि पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है।
विज्ञापन
1 of 7
delhi double murder - फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली के रोहिणी के केएन काटजू मार्ग इलाके में घरेलू झगड़े में एक युवक ने अपनी पत्नी प्रिया सहगल (34) सास कुसुम सिन्हा (65) को कैंची से गोदकर मार डाला। हत्या करने के बाद आरोपी अपने दोनों बेटों के साथ भाग गया। आरोपी की पहचान योगेश के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।

जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि शनिवार करीब 3.50 बजे केएन काटजू मार्ग थाना पुलिस को एक युवक ने फोन कर बताया कि उसकी मां और बहन की हत्या कर दी गई है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक कमरे में दो महिलाओं के शव लहूलुहान हालत में पड़े मिले। 
 
विज्ञापन

2 of 7
रोहिणी में घरेलू झगड़े में पत्नी और सास की हत्या, घटनास्थल के आसपास जमा लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद
कॉल करने वाला मेघ सिन्हा प्रिया का सगा भाई है। उसने बताया कि 28 अगस्त को उसकी मां कुसुम अपने नाती चिराग यानी योगेश के बेटे का जन्मदिन मनाने आई थी। समारोह के दौरान उपहारों के आदान-प्रदान को लेकर बहन प्रिया और जीजा योगेश में विवाद हो गया। सास कुसुम मामले को सुलझाने के लिए प्रिया के घर पर रुकी थी। 
विज्ञापन

3 of 7
मृतक कुसुम और प्रिया की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
शनिवार से मेघ अपनी मां से फोन पर संपर्क करने की कोशिश कर रहा था, जब फोन नहीं उठा तो वह प्रिया के घर पहुंचा। यहां फ्लैट का दरवाजा बाहर से बंद था और दरवाजे के पास खून के धब्बे थे। परिजनों के अन्य सदस्यों को सूचना देने के बाद ताला तोड़ा तो कमरे में उसे प्रिया सहगल (34) और सास कुसुम सिन्हा (65) खून से लथपथ मिले।

 

4 of 7
मृतक प्रिया सहगल के भाई मेघ सिन्हा घटना के बारे में बताते हुए - फोटो : संवाद
बहनोई ने योगेश सहगल पर मां और बहन की हत्या कर दोनों बेटों के साथ भागने का आरोप लगाया। पुलिस को मौके से हत्या में इस्तेमाल कैंची मिल गई। उसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में पता चला कि वारदात की वजह घरेलू कलह और बार-बार होने वाले झगड़े हैं।
विज्ञापन

5 of 7
आरोपी योगेश की फोटो - फोटो : संवाद
बेरोजगार था आरोपी, बेटों को अनाथालय में भर्ती करवाना चाहता था
पूछताछ में पता चला कि आरोपी एक ज्वेलर के यहां कारीगर के तौर पर काम करता है। इन दिनों वह बेरोजगार था। 28 अगस्त को उसके छोटे बेटे चिराग का जन्मदिन था जिसमें ससुराल के लोग भी आए थे। कोई उपहार नहीं लेकर आने पर उसका ससुराल वालों से और पत्नी से झगड़ा हो गया।
 
विज्ञापन

6 of 7
रोहिणी में घरेलू झगड़े में पत्नी और सास की हत्या, जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
झगड़े को रोकने के लिए सास उसके घर पर रुक गई। सुबह इसी मामले पर फिर बहस हुई तो उसने गुस्से में कैंची से पत्नी और सास की जान ले ली। हत्या के बाद उसने बाहर से दरवाजा बंद किया और बेटों के स्कूल से आने का इंतजार करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock
उसे अंदेशा था कि पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी। ऐसे में वह अपने बेटों को अनाथालय या किसी होम में भर्ती करना चाहता था ताकि भविष्य में कोई दिक्कत न हो लेकिन इससे पहले ही पकड़ा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें