दिल्ली में इन दिनो इंडिया रनवे फैशन वीक चल रहा है जिसमें टॉप मॉडल्स ने रैंप पर अदाएं बिखेरीं। (सभी फोटो: विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली) ट्रेडीशनल वेडिंग थीम पर रैंप पर उतरी मॉडल्स की अदाएं देखते ही बन रही थी। दुल्हन के रूप में ट्रेडीशनल लुक की ड्रेसेज खास थीं। आप भी देखिए टॉप डिजाइनर्स के ये खास कलेक्शन। इस मौके पर सिंगर मीका भी कुछ खास अंदाज में नजर आए। मीका ने भी कार्यक्रम के दौरान रैंप वॉक किया। फैशन वीक का ये वेडिंग कूल लुक भी आपको खूब पसंद आएगा।