फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीली बत्ती का रौब दिखाकर लोगों को ठगता था ये शातिर बदमाश

विज्ञापन
1 of 8
पुलिस, ईन्कम टैक्स, चिकित्सा आदि विभागो के अधिकारियों के नाम पर ठगी करने तथा रूप्ये ऐंठने वाला शातिर ठग गिरफतार। सुशान्त लोक गुडगांव में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ माह पहले वह किसी केस के सिलसिले भोण्डसी जेल में बन्द था तो मेरे पडोस में ही रहने वाले कृष्ण राज नामक एक व्यक्ति ने मेरी पत्नि से मेरी जमानत कराने तथा केस में मदद करने की बात कही। (सभी फोटोः अमर उजाला, गुड़गांव)
विज्ञापन

नीली बत्ती का रौब दिखाकर लोगों को ठगता था ये शातिर बदमाश

2 of 8
कुछ दिन बाद उसने कहा कि उनके घर पर पुलिस व अन्य विभागों की टीम रेड करने वाली है। उसने कहा कि इस टीम का पुलिस अधिकारी उसकी पहचान का है और यदि मोटी रकम दे दोगे तो इस रेड व नए केस से बचा जा सकता है। इस प्रकार इसने 2,50,000/- रूप्ये मेरी पत्नि से ठग लिए।
विज्ञापन

नीली बत्ती का रौब दिखाकर लोगों को ठगता था ये शातिर बदमाश

3 of 8
इसके अतिरिक्त अब यह उसे किसी अन्य नए केस से बचाने के नाम पर रूप्यों की मांग कर रहा है वह कहता है कि ये रूप्ये पुलिस के बडे अधिकारी को देने है और यदि नहीं दिए तो एक नया केस इसके विरूद्ध बनने वाला है। इस सूचना पर थाना शहर गुडगांव में मु.न. 1166 दिनांक 03.09.2015 धारा 384, 389 भा.द.स अंकित किया गया।

नीली बत्ती का रौब दिखाकर लोगों को ठगता था ये शातिर बदमाश

4 of 8
पुलिस अधिकारियों के नाम पर ठगी करने वाले इस व्यक्ति को पकडने के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई और सूचना के आधार पर कल दिनांक 03.09.2015 को सैक्टर-29, गुडगांव नीली बत्ती लगी हुई गाडी में काबू किया। पूछताछ पर इसने अपना नाम व पता कृष्ण राज पुत्र सिंह राज सिंह बतलाया।
विज्ञापन

नीली बत्ती का रौब दिखाकर लोगों को ठगता था ये शातिर बदमाश

5 of 8
इसने निम्नलिखित खुलासे किए हैः- 1- यह मूलरूप से गांव अर्जुनपुर थाना कभाना जिला अलीगढ यू.पी का रहने वाला है तथा 5-6 साल से गुडगांव के पॉश एरिया सुशान्त लोक के म.न. बी-348सी में अपनी पत्नि सहित रहता है। 2- इसकी उम्र लगभग 35 साल है तथा शादीशुदा है। इसको कोई बच्चा नहीं है।
विज्ञापन

नीली बत्ती का रौब दिखाकर लोगों को ठगता था ये शातिर बदमाश

6 of 8
3- इसकी पत्नि गोल्फ कोर्स रोड पर स्थित एक कम्पनी में उच्च पद पर कार्यरत है। 4- इसने MA, B.ED तक शिक्षा ग्रहण की है तथा आगरा व चै. चरण सिंह विश्वविधालय से शिक्षा ग्रहण की है।
विज्ञापन

नीली बत्ती का रौब दिखाकर लोगों को ठगता था ये शातिर बदमाश

7 of 8
5- इसने म.न. 313बी किशनगढ बसन्तकुंज दिल्ली में एक Teaching Institute खोल रखा है जिसमें काफी बच्चे कोचिंग लेते है तथा 15-16 टीचर भी इस Institute में लगा रखे है।
विज्ञापन

नीली बत्ती का रौब दिखाकर लोगों को ठगता था ये शातिर बदमाश

8 of 8
6- इसके कब्जा से नीली बत्ती लगी गाडी मिली है। ठगी करने के लिए बत्ती लगाकर महंगी गाडियां में घूमता था तथा इसी रौब से लोगो को प्रभावित करके रूप्ये ऐंठने का काम करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें