दिल्ली में जब से आम आदमी पार्टी ने महिलाओं के लिए मेट्रो और डीटीसी बसों में मुफ्त सफर का एलान किया है, तब से ही इस योजना को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। एक ओर जहां विपक्षी पार्टियां इस योजना को लेकर संशय जता रही हैं वहीं मेट्रो मैन ई. श्रीधरन ने पीएम को खत लिखकर कह दिया है कि इस योजना से मेट्रो को नुकसान होगा। इन्हीं आशंकाओं का जवाब योजना आयोग की पूर्व प्रमुख सलाहकार रेणुका विश्वनाथन ने ई. श्रीधरन को दिया है। यह जानकारी केजरीवाल के मीडिया सलाहकार नागेंद्र शर्मा ने दी। रेणुका ने इस योजना की सराहना की है। आगे पढ़िए उन्होंने क्या कहा...