दिल्ली-एनसीआर में इस साल कई निर्माणाधीन इमारत, कई पुरानी इमारत गिर गई हैं। इमारतों के मलबे में कई जिंदगी दबकर दम तोड़ गईं। कई घरों के चिराग बुझ गए।पढ़ें ऐसे बड़े हादसों के बारे में जो कभी नहीं भूलाए जा सकते। आइए जानते हैं इस साल इमारतों के मलबे में कितनी जिंदगियों ने दम तोड़ा।
विज्ञापन
2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव में 17 जुलाई की रात गिरी दो बिल्डिंग भरभराकर गिर गईं। 64 घंटे राहत और बचाव कार्य चला। मलबे से कुल 9 शव निकाले गए। मलबे से निकले शवों में चार मैनपुरी निवासी एक परिवार थे। बाकी पांच मजदूरों के थे। पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या व अन्य धाराओं में 24 लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने मामले में निर्माणाधीन बिल्डिंग के भूस्वामी गंगाशरण दूबे और तीन ब्रोकर समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया। गौतमबुद्धनगर के दादरी स्थित शाहबेरी गांव में निर्माणाधीन भवन के गिरने से हुई मौतों पर सख्त रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के परियोजना प्रबंधक वीपी सिंह और सहायक परियोजना प्रबंधन अख्तर अब्बास जैदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
3 of 8
नोएडा के सेक्टर 94 में एक निर्माणाधीन इमारत में हादसा हो गया है। इस हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई है और दर्जनभर लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे से मौके पर भगदड़ मच गई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि नोएडा सेक्टर 94 में बीपीटीवी कैपिटल सिटी में 18 मंजिला इमारत में निर्माण कार्य चल रहा था। आज काम के दौरान अचानक बिल्डिंग की शटरिंग गिरी गई, जिसमें 4 मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना में एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए। बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर बचाव दल पहुंच चुका है और राहत कार्य जारी है।
4 of 8
building collapse in delhi
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार फेज-3 स्थित सावन पार्क में बीते बुधवार(26 सितंबर) सुबह एक चार मंजिला इमारत जमींदोज हो गई। इसका मलबा मेन रोड पर ठीक सामने बनी एक दूसरी बिल्डिंग पर भी गिरा। इस इमारत को भी काफी नुकसान हुआ। हादसे में चार बच्चों और एक महिला की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। इनमें तीन की हालत नाजुक है। स्थानीय लोगों ने नौ लोगों को मलबे से निकालकर नजदीकी दीपचंद बंधु अस्पताल पहुंचाया। बाद में पुलिस, दमकल विभाग, आपदा प्रबंधन, सिविल डिफेंस व अन्य बचाव दलों ने तीन अन्य लोगों को मलबे से निकाला। भारत नगर थाना पुलिस ने बिल्डिंग मालिक धर्मेंद्र, उसके पार्टनर सचिन और सचिन के पिता के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
5 of 8
स्वरूप में गिरी निर्माणाधीन बिल्डिंग
- फोटो : एएनआई
देश की राजधानी में स्वरूप नगर में एक इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था। एक अक्टूबर की दोपहर में अचानक इमारत का एक हिस्सा गिर गया जिसमें कई मजदूर दब गए और एक मजदूर की मौत भी हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस व राहत बचाव की टीम मौके पर पहुंची है और दबे हुए लोगों को निकालने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
6 of 8
मलबे से बच्चे को निकालने की कोशिश(बाएं), सागर नाम के एक बच्चे का शव ले जाते एनडीआरएफ के लोग
- फोटो : राहुल
गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र स्थित मिसलगढ़ी (आकाश नगर) में 22 जुलाई को रविवार दोपहर पांच मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 9 लोग घायल हो गए थे। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एनडीआरएफ ने 11 लोगों को निकाल लिया था। घटना की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। पुलिस का कहना है कि बिल्डिंग अवैध तरीके से बनाई जा रही थी। इस मामले में एक प्लॉट मालिक और पांच बिल्डरों को चिन्हित किया गया है। घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडलायुक्त मेरठ, डीएम गाजियाबाद और एडीएम वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित कर दी है। प्रदेश सरकार ने मृतक के परिजनों को दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की है।
विज्ञापन
7 of 8
गाजियाबाद के लोनी में दो मंजिला इमारत गिरने से एक महिला की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। गौरतलब है कि लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में विजय विहार कालोनी में शनिवार सुबह अचानक दो मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। मकान में दबकर 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला कौशल्या की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह मकान दिल्ली के यमुना विहार निवासी मनोज चौधरी का है। बिहार के पटना निवासी सुरेश ने इसे किराए पर ले रखा था। इस दो मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर शादी के कार्ड का प्रिंटिंग प्रेस चल रहा था। जबकि ऊपर वाले मंजिल पर परिवार रहता था। इस घर में पत्नी संजू देवी, बेटा सोनू, आर्यन और बेटी सोनी रहते थे। साथ में बिहार निवासी 3 कारीगर मुन्ना, जितेंद्र और पप्पू भी रहते थे। मकान भरभरा कर गिरने की वजह से कारीगर मुन्ना और जितेंद्र घायल हैं जबकि रिश्तेदार मंजीत को मामूली चोट आई है। घटना के बाद नगरपालिका, फायर ब्रिगेड समेत प्रशासन की टीम मलबा हटाने में जुटी है।
गाजियाबाद के खोड़ा के लोकप्रिय विहार में 28 जुलाई की शाम को पांच मंजिला इमारत गिर गई। बिल्डिंग गिरने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि इमारत को पहले ही खाली करा लिया गया था। इमारत के दोनों ओर सड़क होने के कारण किसी के दबे होने की आशंका के चलते मलबा हटाया जा रहा है। हादसे के बाद एनडीआरएफ और पुलिस टीम मलबा हटाने में जुटी हुई है। खोड़ा के लोक प्रिय विहार स्थित इतवार बाजार पुश्ता रोड पर मोहम्मद रफीक की पांच मंजिला बिल्डिंग है। बिल्डिंग बने करीब दस वर्ष हो चुके हैं जो एक कपड़ा कारोबारी ने किराए पर लिया था। करीब दस दिन पहले एनएच-24 पर निर्माण कार्य के दौरान हाईड्रोलिक क्रेन बिल्डिंग में घुस गई थी। इस कारण बिल्डिंग और पिलर में दरार आ गई थी।