5- छोटी-छोटी बात पर आने वाला गुस्सा- दिल्ली के लोगों का गुस्सा इस साल काफी सुर्खियों में रहा। छोटी सी बात पर किसी को भी चाकू मार देना या मामूली बहस में किसी को गोली से उड़ा देनाे की घटनाएं यहां के लोगों के लिए आम बात हो गई हैं। देखा जाए तो यह साल रोडरेज के नाम रहा। रोडरेज की कई ऐसी घटनाएं हुईं जिसमें लोगों ने अपनी जान गंवा दी। पकौड़े न बनाने पर होने वाला कत्ल, बेटी के इलाज के लिए पैसे मांगने पर कत्ल जैसी घटनाएं साक्षी हैं कि दिल्ली के लोगों में कितना गुस्सा बढ़ गया है, जिससे कई जानें गईं।