फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में ठंड का कहर, 4 डिग्री पर पहुंचा पारा, गलन और ठिठुरन से लोग हलकान

Sat, 22 Dec 2018 01:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
delhi winter - फोटो : अमर उजाला/एएनआई
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को एकबार फिर पारा चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने से दिल्लीवासियों ने सुबह-सुबह ठिठुरन महसूस की। पिछले तीन दिनों में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब पारा चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है। पिछले चार वर्षों में यह सबसे न्यूनतम तापमान है।
विज्ञापन

2 of 5
delhi winter - फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी भारत में चल रही शीत लहर के कारण पारे में गिरावट आई है। उसने कहा कि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
delhi winter - फोटो : ani
गुरुवार को भी पारा चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने आज दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है।

4 of 5
delhi winter - फोटो : अमर उजाला
उसने कहा, ‘‘अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।’’ शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 20.6 डिग्री सेल्सियस और 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
delhi winter - फोटो : ani
सात वर्षों में 21 दिसंबर का न्यूनतम तापमान
2017            12 डिग्री सेल्सियस
2016            11 डिग्री सेल्सियस 
2015            6 डिग्री सेल्सियस 
2014            6 डिग्री सेल्सियस 
2013            13 डिग्री सेल्सियस 
2012            8 डिग्री सेल्सियस 
2011            7 डिग्री सेल्सियस 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें