फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2018: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को इन 5 चीजों ने पूरे साल किया परेशान

Sat, 22 Dec 2018 05:27 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हर वो चीज जो शुरू होती है वो खत्म भी होती है। ऐसे ही साल 2018 भी कुछ दिनों में खत्म हो जाएगा और नया साल शुरू हो जाएगा। ऐसे में जहां इस साल ने कुछ खुशियां दीं तो कई ऐसी परेशानियां भी लोगों ने झेलीं कि वे उन्हें दोबारा याद नहीं करना चाहेंगे। आइए जानते हैं कि क्या रहीं वो 5 बड़ी परेशानियां जिसने दिल्ली-एनसीआर के लोगों को दीं मुसीबत...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
1- प्रदूषण- प्रदूषण साल 2018 की बड़ी समस्याओं में से एक रही। इससे तो न सिर्फ दिल्ली-एनसीआर के लोग बल्कि पूरा देश परेशान रहा। साल के शुरुआत और अंत के अलावा बीच के महीनों में भी दिल्ली-एनसीआर के लोगों को प्रदूषण से लड़ाई लड़नी पड़ी। कई बार तो हालात बेहद ही खराब हो गए।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
2- मेट्रो ने भी किया परेशान- दिल्ली-एनसीआर वालों को न सिर्फ मेट्रो के किराए ने बल्कि उसमें समय-समय पर आने वाली खराबियों ने भी काफी परेशान किया। जहां मेट्रो स्वच्छ ट्रांसपोर्टेशन और भीड़भाड़ से बचने के जरिए के रूप में उपयोग होनी चाहिए थी वहीं इसने कई बार यात्रियों को रुलाया। महंगी होने की वजह से पहले के मुकाबले इसकी राइडरशिप भी घट गई है। वहीं अक्सर खराब होने से लोग इससे थोड़ा डरने भी लगे हैं।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
3- कूड़ा- पूरे साल दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जगह-जगह फैले रहने वाले कूड़े और सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से काफी परेशान होना पड़ा। बदबू-सड़न से लोगों को दो चार होना पड़ा। सरकार और निगमकर्मियों के झगड़े में आम लोग गंदगी में रहने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
4- ट्रैफिक- ऐसा कौन सा शख्स होगा जो रोजाना अपने ऑफिस या घर जाते वक्त ट्रैफिक से दो-चार न होता हो। दिल्ली-एनसीआर के लिए ट्रैफिक इतनी बड़ी समस्या है कि ये भी कहा जाता है कि यहां के लोगों की आधी जिंदगी तो ट्रैफिक में ही बीत जाती है। भले ही यहां फ्लाईओवर्स का जाल बिछ गया हो लेकिन जामकी समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
5- छोटी-छोटी बात पर आने वाला गुस्सा- दिल्ली के लोगों का गुस्सा इस साल काफी सुर्खियों में रहा। छोटी सी बात पर किसी को भी चाकू मार देना या मामूली बहस में किसी को गोली से उड़ा देनाे की घटनाएं यहां के लोगों के लिए आम बात हो गई हैं। देखा जाए तो यह साल रोडरेज के नाम रहा। रोडरेज की कई ऐसी घटनाएं हुईं जिसमें लोगों ने अपनी जान गंवा दी। पकौड़े न बनाने पर होने वाला कत्ल, बेटी के इलाज के लिए पैसे मांगने पर कत्ल जैसी घटनाएं साक्षी हैं कि दिल्ली के लोगों में कितना गुस्सा बढ़ गया है, जिससे कई जानें गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें