जिस तरह से साल 2015 देश में बढ़ी असहिष्णुता के लिए याद किया जाएगा वैसे ही ये साल केजरीवाल के फिल्मी प्रेम के लिए भी याद किया जाएगा। केजरीवाल का फिल्म प्रेम इतना ज्यादा लोगों के सामने आया कि इसे लेकर वो विपक्ष के निशाने पर भी रहे। यही नहीं उन्हें सोशल मीडिया पर भी इसके लिए आलोचना सहनी पड़ी थी। कुछ ने तो ये भी कह दिया कि लगता है केजरीवाल ने अपने चुनावी घोषणापत्र में हॉरिबल फिल्म समीक्षा का भी वादा किया था जो हम दिल्ली वालों को ऐसे मूवी रिव्यूज मिल रहे हैं। अपनी इस स्टोरी में हम आपको केजरीवाल द्वारा देखी गई फिल्मों और उसे लेकर जो आलोचनाएं सहनी पड़ी वही बता रहे हैं।
विज्ञापन
क्या आपने सुनी है केजरीवाल के 'फिल्मी प्रेम' की ये कहानी
2 of 8
बेबी--- 2015 केजरीवाल के लिए बहुत महत्वपूर्ण साल रहा क्योंकि इस बार वो दोबारा दिल्ली की गद्दी पर काबिज हुए और वो भी अप्रत्याशित बहुमत हासिल करके। लेकिन इससे भी बड़ी बात ये है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के संपन्न हो जाने के बाद, जहां सभी दल हार-जीत की फेर में फंसे हुए थे, वहीं चुनाव परिणाम आने से पहले केजरीवाल ने सभी चिंताओं को भूलकर अक्षय कुमार की फिल्म बेबी देखी। इस दौरान उनके साथ मनीष सिसोदिया और कुमार विश्वास भी थे। उन्होंने फिल्म की तारीफ भी की थी।
विज्ञापन
क्या आपने सुनी है केजरीवाल के 'फिल्मी प्रेम' की ये कहानी
3 of 8
गब्बर इज बैक--- केजरीवाल ने मई में रिलीज हुई गब्बर इज बैक भी देखी थी। और देखने के बाद इसे एक अद्भुत फिल्म कहा था और ट्वीट किया था कि इसे सब जरूर देखें। उनके इस ट्वीट के बाद उनकी सोशल मीडिया पर काफी खिल्ली उड़ी थी।
क्या आपने सुनी है केजरीवाल के 'फिल्मी प्रेम' की ये कहानी
4 of 8
मांझा द माउंटेन मैन--- जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तब बिहार चुनाव की सरगरमी चारों ओर फैली हुई थी। इसे देखने के बाद केजरीवाल ने पीएम पर तंज कसते हुए कहा था कि इस फिल्म को जरूर देखें इससे पता चलेगा बिहार का डीएनए।
विज्ञापन
क्या आपने सुनी है केजरीवाल के 'फिल्मी प्रेम' की ये कहानी
5 of 8
मसान--- मसान देखने के बाद तो केजरीवाल पर जैसे विपक्ष आगबबूला हो गया और कहने लगा कि केजरीवाल जनता के पैसों से महंगे मल्टीप्लेक्स में मूवी देख रहे हैं। केजरीवाल पर आरोप लगे कि वो अपने दोस्तों के साथ स्पेशल स्क्रीनिंग करवा कर मूवी देखते हैं।
विज्ञापन
क्या आपने सुनी है केजरीवाल के 'फिल्मी प्रेम' की ये कहानी
6 of 8
मिस टनकपुर हाजिर हों--- मिस टनकपुर हाजिर हों, भी सीएम केजरीवाल ने स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान ही देखी थी जो खास तौर से उनके लिए कराई गई थी। इस मूवी की उन्होंने काफी सराहना की थी और इस विवादित मूवी के लिए अपना सपोर्ट भी जताया था, क्योंकि यूपी एक गांव में इस फिल्म को लेकर काफी विरोध हुआ था। दरअसल इस फिल्म में ये दिखाया गया था कि एक लड़के ने एक भैंस जिसका नाम मिस टनकपुर है उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन
क्या आपने सुनी है केजरीवाल के 'फिल्मी प्रेम' की ये कहानी
7 of 8
दृश्यम--- अजय देवगन अभिनीत इस फिल्म को देखने के बाद केजरीवाल ने काफी तारीफ की थी और सबको इसे देखने को कहा था। इस फिल्म के डायरेक्टर ने केजरीवाल से कहा भी था कि वो उनकी फिल्म को देखकर रिव्यू भी दें।
क्या आपने सुनी है केजरीवाल के 'फिल्मी प्रेम' की ये कहानी
8 of 8
कौन कितने पानी में--- हालांकि बहुत कम लोगों ने इस फिल्म का नाम सुना होगा, लेकिन सीएम केजरीवाल ने इस फिल्म को भी देखा था। इस तरह हम यह देख सकते हैं कि विपक्ष या सोशल मीडिया ने केजरीवाल को चाहे जितना भी निशाने पर लिया हो लेकिन उन्होंने फिल्में देखीं और उनकी सराहना भी की।