लोहे का पुल
- फोटो : पीटीआई
दिल्ली-सहारनपुर और शामली रूट पर सबसे ज्यादा असर...
राजधानी से सहारनपुर और शामली के बीच चलने वाली अधिकांश पैसेंजर और ईएमयू ट्रेनें बंद कर दी गई हैं। दिल्ली जंक्शन–सहारनपुर एक्सप्रेस (14545), दिल्ली–शामली स्पेशल (4413), दिल्ली–सहारनपुर मेमू (64557, 64027) सहित कई ट्रेनों को या तो रद्द कर दिया गया या शाहदरा और साहिबाबाद से चलाया जा रहा है। यमुना पुल बंद होने का असर लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ा है। पद्मावत एक्सप्रेस (14208), कैफियत एक्सप्रेस (12226), गरीब नवाज़ एक्सप्रेस (15716), रानीखेत एक्सप्रेस (15013), मसूरी एक्सप्रेस (14041), कलिंदी एक्सप्रेस (14118), फरक्का एक्सप्रेस (15744) और ब्रहमपुत्र मेल (15657) जैसी गाड़ियों को दिल्ली सराय रोहिल्ला, सब्ज़ी मंडी, हजरत निजामुद्दीन और साहिबाबाद होकर गुजारा जा रहा है। साथ ही लगभग 20 ट्रेनें अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सकीं। उन्हें शाहदरा, आनंद विहार टर्मिनल और गाजियाबाद जैसे स्टेशनों पर ही रोक दिया गया। इनमें सहारनपुर-दिल्ली (64024, 64028), अलीगढ़–दिल्ली मेमू (64151) और हरिद्वार–दिल्ली एक्सप्रेस (14303) जैसी गाड़ियां भी शामिल हैं। उत्तर रेलवे ने कहा है कि स्थिति सामान्य होने तक कई ट्रेनों की समय सारणी और रूट बदले रहेंगे। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस एनटीईएस पोर्टल या 139 नंबर पर कॉल कर जरूर जांच लें।