फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों के लिए दांव लगाएंगे पहलवान, शुरू होगी रेसलिंग लीग

विज्ञापन
1 of 6
अगर इस लीग में उन्हें खेलने का मौका मिला तो उनकी सारी मुश्किलें हल हो जाएंगी। एक तो वह दंगल में खेलना छोड़ देंगी और पापा को पैसा देकर सारे कर्ज को उतरवाएंगी। ये शब्द प्रो रेसलिंग लीग की शुरूआत के मौके पर पहली बार रैंप पर उतरीं बेहद गरीब परिवार की युवा महिला पहलवान दिव्या काकरान के हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

करोड़ों के लिए दांव लगाएंगे पहलवान, शुरू होगी रेसलिंग लीग

2 of 6
सिर्फ दिव्या ही नहीं अब देश के कई उभरते हुए पहलवानों की तकदीर बदलने जा रही है। आईपीएल, आईएसएल, कबड्डी लीग के बाद अब कुश्ती में प्रो रेसलिंग लीग शुरू होने जा रही है। अब तक देश के लिए खेलने पर कैश अवार्ड हासिल करने वाले पहलवान अब करोड़ों के लिए दांव लगाएंगे।
विज्ञापन

करोड़ों के लिए दांव लगाएंगे पहलवान, शुरू होगी रेसलिंग लीग

3 of 6
भारतीय कुश्ती संघ की ओर से यह लीग आठ से 29 नवंबर को कराई जाएगी। जिसमें देश के 36 पुरुष और महिला जबकि विदेश के 30 पुरुष और महिला पहलवान शिरकत करेंगे। क्रिकेट की तरह पहलवानों पर बोली लगाना सुशील कुमार को अजीब तो लगेगा, लेकिन ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवान का कहना है कंप्यूटर का जमाना अब इस तरह की चीजों में ढलना होगा। सुशील घोषणा करते हैं कि वह और योगेश्वर इस लीग का हिस्सा होंगे।

करोड़ों के लिए दांव लगाएंगे पहलवान, शुरू होगी रेसलिंग लीग

4 of 6
लीग के को प्रमोटर आशीष चड्ढा खुलासा करते हैं कि छह टीमों के लिए 16 करोड़ का ऑक्शन पूल होगा। सभी टीमों के पास लगभग तीन करोड़ का पर्स होगा। तीन करोड़ की ही ईनामी राशि पहलवानों को मिलेगी।
विज्ञापन

करोड़ों के लिए दांव लगाएंगे पहलवान, शुरू होगी रेसलिंग लीग

5 of 6
चड्ढा के मुताबिक दुनिया भर के 80 पुरुष, महिला पहलवानों ने लीग में खेलने को हामी भर दी है। इनमें 20 ओलंपिक मेडलिस्ट हैं। एक टीम सिर्फ पांच विदेशी पहलवान रख सकती है। ऐसे में सिर्फ 30 विदेशी ही लीग का हिस्सा बन पाएंगे। एक टीम में छह पुरुष और पांच महिला समेत कुल 11 पहलवान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करोड़ों के लिए दांव लगाएंगे पहलवान, शुरू होगी रेसलिंग लीग

6 of 6
लीग के लिए तीन टीमें उत्तर भारत से होंगी जबकि एक-एक टीम दक्षिण, पश्चिम और पूर्वी भारत से होगी। 15 सितंबर तक लुधियाना, चंडीगढ़, हिसार, दिल्ली, गुड़गांव, लखनऊ, रांची, कोलकाता, मुंबई, पुणे, कोल्हापुर, हैदराबाद, बंगलूरू में से छह शहरों की टीमें चुन ली जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें