आतंकी सेना की वर्दी में पाकिस्तान से भारत में दाखिल हुए थे। इस हमले में गुरदासपुर के एसपी भी शहीद हो गए हैं। इस हमले में एक आतंकी ढेर हो चुका है जबकि एक घायल है। पिछले 10 घंटे से जारी इस आतंकी हमले में 9 लोगों की मौत हो चुकी है। हाई अलर्ट के चलते नोएडा में भी पुलिस और एटीसएस ने मिलकर जगह-जगह फ्लैग मार्च और चेकिंग की। पंजाब के गुरदासपुर के दीनानगर थाने पर आज सुबह करीब 5 बजे आतंकियों ने हमला कर दिया। इस हमले के बाद से ही पूरे देश समेत दिल्ली-एनसीआर में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।