फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटे दरवाजे गिरती दीवार कुछ ऐसा है उस इमारत की हाल जहां हुई थी भारत के पहले PM नेहरू की शादी

Thu, 19 Apr 2018 09:33 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
haksar haveli
आज(18 अप्रैल) विश्व हैरिटेज दिवस है। एक ओर जहां आनंद भवन, 10 जनपथ और 1 सफदरजंग को नेहरू-गांधी परिवार से जुड़ा होने की वजह से मीडिया का बहुत सारा अटेंशन दशकों से मिलता रहा है। वहीं वो जगह जहां देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू 100 साल से भी कुछ ज्यादा पहले दूल्हा बनकर पहुंचे थे उसकी कभी किसी ने खबर ही नहीं ली। ना परिवार के लोगों ने न मीडिया वालों ने दिल्ली 6 में बसी इस इमारत की सुध ली। हम बात कर रहे हैं दिल्ली में 6 में स्थित हकसर हवेली की।
विज्ञापन

2 of 7
haksar haveli
पुरानी दिल्ली की सौ साल से ज्यादा पुरानी इमारत हकसर हवेली वो जगह है जहां देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू बारात लेकर पहुंचे थे और कमला नेहरू से शादी की थी। अब यह ऐतिहासिक इमारत बिल्डरों द्वारा नष्ट किये जाने की कगार पर है।
विज्ञापन

3 of 7
haksar haveli
बता दें कि पंडित नेहरू ने 8 फरवरी 1916 को पुरानी दिल्ली में स्थित हकसर हवेली में कमला से विवाह किया था। कमला अपने परिवार के साथ यहीं रहती थीं।

4 of 7
haksar haveli
इसके बारे में कहा जाता है कि इंदिरा गांधी अपने दो सहायकों आरके धवन और एचकेएल भगत के साथ 80 के दशक में अपनी मां का जन्मस्थान यानी हकसर हवेली देखने आई थीं। जब उन्होंने इसे देखा तो वह काफी भावुक हो गई थीं।
विज्ञापन

5 of 7
haksar haveli - फोटो : अमर उजाला
हालांकि इंदिरा गांधी के अलावा कभी राजीव या संजय गांधी इस हवेली पर आए थे या नहीं ये मालूम नहीं हो सका है। और यह तो सोचना ही बेमानी है कि इस टूटती फूटती हवेली को देखने कभी राहुल, प्रियंका या वरुण गांधी में से कोई आया होगा।
विज्ञापन

6 of 7
haksar haveli
एनडीएमसी के लिए काम करने वाले आर्किटेक्ट राजीव गुप्ता का कहना है कि हकसर हवेली को उसकी पुरानी गौरवमयी स्थिति तक पहुंचाना मुमकिन है। हमारे पास ऐसे बहुत से आर्किटेक्ट हैं जिन्होंने कई पुरानी इमारतों को रिस्टोर करने में बेहतरीन काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
haksar haveli
पिछले दिनों ही इसे लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई है। कुसुम सहगल जिन्होंने याचिका दायर की उनके वकील ने अदालत के सामने बताया कि यह इमारत प्रसिद्ध विरासत है और इसमें अवैध निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें