फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आधार से लिंक है आपका IRCTC तो बदले हुए नियमों का होगा फायदा, जानें 6 बातें

Wed, 18 Apr 2018 06:46 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
indian railway
भारतीय रेलवे के ऑनलाइन पोर्टल आईआरसीटीसी से रोजाना लाखों टिकट बुक कराए जाते हैं। हालांकि अब भी यात्री ऑनलाइन टिकट बुक कराने को लेकर काफी परेशान होते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कुछ नियमों में बदलाव किया है जिसका सबसे ज्यादा फायदा उन्हीं को मिलेगा जिनका आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से वेरिफाईड होगा। आगे जानें क्या वो नियम....
विज्ञापन

2 of 7
indian railways
ये तो आप जानते ही हैं कि एक यूजर आईडी से एक महीने में 6 टिकट बुक कराए जा सकते हैं। लेकिन अगर आपका IRCTC अकाउंट आधार से वेरिफाइड है तो आप एक महीने में 6 की बजाय 12 टिकट बुक कर पाएंगे। हालांकि सुबह 8 से 10 बजे के बीच सिर्फ दो टिकट ही बुक कर पाएंगे।
विज्ञापन

3 of 7
indian railway
आईआरसीटी की क्विक बुक सर्विस सुबह 8 बजे से 12 बजे के बीच नहीं मिलेगी। लॉगइन, पैसेंजर डिटेल और पेमेंट  वेब पेजों में कैप्चा भरना होगा।

4 of 7
Indian Railway
जब आप अपने अकाउंट के लिए निजी जानकारी भरेंगे तब आपसे सुरक्षा सवाल भी पूछा जाएगा।
विज्ञापन

5 of 7
indian railway
अब एजेंट्स सुबह 8 से 8.30 बजे तक, सुबह 10 से 10.30 बजे तक और सुबह 11 से 11.30 बजे तक टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

6 of 7
indian railways
टिकट बुक करने का स्टैंडर्ड टाइम 25 सेकंड है। कैप्चा भरने में 5 सेकंड लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
indian railway
हर तरह के पेमेंट के लिए ओटीपी जरूरी है चाहे आप किसी भी तरीके से पेमेंट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें