फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोटी कटने से डरी महिलाओं ने मां काली को चढ़ाई चोटी, किया यज्ञ का आयोजन

Sun, 06 Aug 2017 03:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चोटी कटने के डर से भगवान की शरण में महिलाएं   
लक्ष्मी नगर स्थित काली मंदिर में किया यज्ञ
अमर उजाला ब्यूरो 
नई दिल्ली ।
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
देश के विभिन्न इलाकों में चोटी कटने की घटनाओं से महिलाएं दहशत में हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नित नए उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
इसी कड़ी में शनिवार को लक्ष्मी नगर स्थित काली मंदिर में शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से एक यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें काफी महिलाएं शामिल हुईं। हवन व पूजा करते हुए महिलाओं ने मां काली से उन्हें बचाने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

3 of 5
महिलाओं ने मां काली को चोटी भी भेंट की। मंडल से जुड़ी महिलाओं का कहना है कि मां काली बुराइयों का नाश करती हैं, ऐसे में यज्ञ के माध्यम से उनसे प्रार्थना की गई कि वह इसका भी दमन करें।

4 of 5
चोटी कटने की घटना अफवाह है या कुछ ओर यह पता नहीं चल रहा लिहाजा मां काली ही इस विपत्ति से हमें बचा सकती हैं। महिलाओं को भी सतर्क रहने को कहा गया है कि जिससे ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यहां बता दें कि चोटी कटने की बढ़ती घटनाओं को पुलिस की ओर से अफवाह बताया जा रहा है, लेकिन महिलाओं में इसका डर कम नहीं हो रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें