महिलाओं की चोटी काटने के मामले में तीसरी आंख भी बेबस नजर रही है। चोटी काटने वालों का चेहरा सीसीटीवी कैमरों में कैद नहीं हो पा रहा है। पालम में मंगलवार को जिस महिला की चोटी कटी थी उस महिला के घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
choti
- फोटो : अमर उजाला
महिला पांच मिनट में तीन बार सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, मगर चोटी काटने वाला का चेहरा सीसीटीवी में कैद नहीं हुआ है। चोटी कटने की अन्य घटनाओं वाली जगहों पर भी सीसीटीवी लगे हुए थे। ऐसे में पुलिस लोगों को जागरूक करने के अलावा कुछ नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
3 of 5
choti
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि पुष्पलता नाम की महिला साध नगर, पालम में रहती है। कांगनहेडी गांव में तीन महिलाओं की चोटी कटने के बाद साध नगर का चौथा मामला है। पुष्पलता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह मंगलवार दोपहर को पोते को स्कूल से लेकर घर पहुंची थी। वह सोफे पर आराम करने लगी।
4 of 5
choti
- फोटो : अमर उजाला
कुछ देर बाद रेवाड़ी से उसकी बहन का फोन आया और वह बात करने लगी। तभी उसे सिर में चुभन होने लगी। छोटी बहू ने पुष्पलता के बालों में लगे क्लचर को हटाकर देखा तो पुष्पलता के बाल कटे हुए थे। पालम पुलिस ने मामला दर्ज लिया है। दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि पुष्पलता के घर पर कई सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुष्पलता पांच मिनट में तीन बार सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। मगर चोटी काटने वाला या फिर अन्य कोई व्यक्ति सीसीटीवी कैमरों में नजर नहीं आ रहा है।
डीसीपी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि कांगनहेडी गांव में भी पीड़ित महिलाओं के घरों में भी सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। यहां पर भी चोटी काटने वाले का चेहरा सीसीटीवी कैमरों में कैद नहीं हुआ है। जिला पुलिस अधिकारियों का ये भी कहना है कि पुलिस इन इलाकों में गश्त बढ़ाकर क्या करेगी, जहां सीसीटीवी कैमरों में कोई आरोपी ही नजर नहीं आ रहा है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने गश्त बढ़ाई है।