फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले होटल में बुलाया फिर कोल्ड ड्रिंक में पिलाई शराब, जब महिला को आया होश तो...

Fri, 14 Sep 2018 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 4
फाइल फोटो
सेक्टर-22 के एक होटल में कोल्ड ड्रिंक में शराब पिलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक विज्ञापन एजेंसी की एक महिला व दो पुरुष कर्मचारी होटल के अलग-अलग कमरे में ठहरे हुए थे। दोनों सहकर्मियों ने उसे बहाने से अपने कमरे में बुलाया और वारदात अंजाम दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

2 of 4
MP Rape
इंस्पेक्टर पंकज पंत के मुताबिक, पांडव नगर दिल्ली निवासी महिला एक विज्ञापन एजेंसी में काम करती है। नोएडा में एक विज्ञापन के सिलसिले में बृहस्पतिवार शाम को उसके साथ दो सहयोगी दिल्ली निवासी पराग व दिनेश आए हुए थे। विज्ञापनदाता ने रात करीब 12 बजे आने की बात कही। इस पर तीनों सेक्टर-22 स्थित एक होटल में अलग-अलग कमरे बुक कराकर ठहर गए।
विज्ञापन

3 of 4
rape
रात में 12 बजे के बाद जब विज्ञापनदाता नहीं आया तो तीनों एक ही कमरे में आ गए और खाना-पीना शुरू कर दिया। आरोप है कि पराग और दिनेश ने पहले खुद शराब पी। फिर कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर महिला को भी पिला दी। नशा होने के बाद दोनों सहयोगियों ने महिला से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

4 of 4
RAPE - फोटो : SELF
महिला को जब होश आया तो वह कमरे में अकेली थी और कपड़े भी नहीं थे। उसने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मेडिकल जांच कराई जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। वहीं, पुलिस सूत्रों का कहना है कि तीनों अक्सर नोएडा आते रहते थे। उनमें दोस्ती भी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें