मेट्रो स्टेशन के बाहर खड़े ऑटो
- फोटो : अमर उजाला
बैठाने के बहाने करते हैं अश्लील हरकत
शहर के लगभग सभी मेट्रो स्टेशनों के नीचे ऑटो चालकों का जमावड़ा लगा रहता है। सिटी सेंटर, बॉटेनिकल गार्डन, सेक्टर- 52, सेक्टर-15 आदि मेट्रो स्टेशनों पर ऑटो चालकों की लाइन लगी रहती है। मेट्रो स्टेशन से उतरी रही सारिका वर्मा ने बताया कि यहां पर ऑटो चालक दो अर्थ वाली बातें कर अश्लील इशारा करते हैं। एक झुंड की तरह चारों ओर से महिलाओं और लड़कियों को घेर लेते हैं और फिर मौका पाते ही अश्लील हरकत तक कर जाते हैं। विरोध करने पर अभद्र व्यवहार के साथ मारपीट तक उतारू हो जाते हैं। इनके मुंह भी नहीं लग सकते हैं। रोज इसी रूट से आना होता है। किसी पर भरोसा नहीं कर सकते हैं।