दिल्ली में नगर निगम के चुनाव प्रचार के लिए साइबर सिटी की भी महिलाओं को उतारा गया है। दिल्ली नगर निगम के चुनाव में गुरुग्राम की महिलाएं वोट मांग रही हैं। उनके ब्यूटी पार्लर से जाने व घर से दिल्ली व दिल्ली से आने की जिम्मेवारी नेता निभा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 9
दिल्ली नगर निगम के चुनाव में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने का जिम्मा लोग अपने करीबियों को दे रहे हैं। ऐसे में छुटभैया नेता अपने वार्ड की महिलाओं को दिल्ली घूमने का ऑफर दे रहे हैं। यदि किसी के पास समय नहीं है तो उसकी अग्रिम तारीख ले रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 9
ऐसे में ब्यूटी पार्लर का धंधा भी ठीक चल रहा है। जहां पर लोग दोपहर में आते थे, वहां पर सुबह से लाइन लगने लगी है। जानकारों की मानें तो दिल्ली में अपना भाग्य आजमाने वालों ने गुरुग्राम में अपने करीबियों को यह जिम्मा दे रखा है।
4 of 9
उसके पीछे कितना धन खर्च होगा, इस बात की चिंता नहीं है। टूर एंड ट्रैवल के काम से जुड़े अमित मनोचा कहते हैं कि उनकी गाडिय़ों की बुकिंग दिनभर के लिए दिल्ली की होती है। महिलाओं को बैठा कर ले जाना होता है। चुनाव कार्यालय के बाद वह तितर-बितर हो जाती हैं। शाम को उनकी वापसी होती है।
विज्ञापन
5 of 9
गुरुग्राम से महिलाओं के जाने पर चुनाव में नहीं दिखता है खर्च...
दिल्ली में हो रहे चुनाव में कोई भी प्रत्याशी अपना खर्च अधिक नहीं दिखाना चाहता है। ऐसे में नेता जी का संदेश होता है कि महिलाओं को गुरुग्राम के उनके रिश्तेदार ने भेजा है।
विज्ञापन
6 of 9
दूसरी ओर वार्ड में एक साथ महिलाओं के घूमने पर हवा भी बना रहे हैं। 24 अप्रैल तक चलने वाले चुनाव में रोजाना जाने वालों की संख्या के आधार पर माना जा रहा है कि अभी उन्हें किसी काम की आवश्यकता नहीं है। एक महिला कार्यकर्ता कहती है कि चुनाव में उनका उम्मीदवार से भी करीबी संबंध हो जाता है। जो आगे काम ही आएगा।
विज्ञापन
7 of 9
अलग-अलग पार्टी के नेता अपनी पहचान बनाने में जुटे
दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा व आप का बोल-बाला है। गुरुग्राम में भी चुनाव सिर पर हैं। कभी भी इसकी घोषणा हो सकती है। ऐसे में नेता अपनी-अपनी पार्टी में पहचान व धाक जमाने में जुटे हैं। वह अपने इस करतब से संगठन को दिखाना चाहते हैं कि कितने सक्षम हैं। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं पर उठाये जाने वाला खर्च किस मद से हो रहा है यह कह पाना कठिन है।
8 of 9
- फोटो : अमर उजाला
आमतौर पर शादी का सीजन खत्म होने पर पार्लर में भीड़ कम होती है। यहां आने वाली महिलाओं में किसी न किसी मौके पर तैयार होती है। इन दिनों दिल्ली में चुनाव का असर उनके कारोबार पर भी देखने को मिल रहा है।-मीनाक्षी अरोड़ा, संचालक, ब्यूटी पार्लर, रेलवे रोड।
इसे भी जाने..
: महिलाओं को दिन भर की दिहाड़ी के बदले 500 रुपये मिलेते हैं। इसके साथ ही ब्यूटी पार्लर व अन्य खर्च टीम लीडर को उठाना पड़ता है।
: एक गाड़ी पर एक महिला टीम लीडर होती है। जिसकी जिम्मेदारी होती है अन्य को ले जाना और उनसे तालमेल रखना।