तस्वीर में जो आप आलीशान कोठी देख रहे हैं वो उस कांग्रेस विधायक की है जिनका नाम बिकानेर भूमि घोटाले में सामने आया है। ये सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के भी करीबी बताए जाते हैं।
विज्ञापन
2 of 10
vadra raid
फरीदाबाद में आज कांग्रेस विधायक ललित नागर के सेक्टर 17 स्थित निवास पर प्रवर्तन निदेशालय का छापा पड़ा जहां विधायक मौके पर ही मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 10
vadra raid
इसके साथ ही विधायक ललित नागर के पैतृक घर भुआपुर में भी ईडी अधिकारियों का छापा पड़ा है।
4 of 10
vadra raid
विधायक के घर में जांच के साथ ही उनके पूर्व कार चालक कलुआ से भी ईडी ने पूछताछ की।
विज्ञापन
5 of 10
vadra raid
ईडी ने पूर्व मुनीम/पूर्व प्रधान लेखराज से भी पूछताछ हुई।
विज्ञापन
6 of 10
vadra raid
ईडी ने दिन में लगभग पांच घंटे तक गहन जांच की जिसके बाद टीम नागर के घर से बाहर निकली।
विज्ञापन
7 of 10
vadra raid
बता दें कि एक बार फिर रॉबर्ट वाड्रा प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी के निशाने पर हैं। ईडी ने बुधवार को बीकानेर जमीन घोटाले को लेकर वाड्रा के करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की।
8 of 10
vadra raid
ईडी फिलहाल, फरीदाबाद में वाड्रा के करीबी महेश नागर और अशोक कुमार के ठिकानों पर जांच कर रहा है। बता दें कि महेश नागर कांग्रेस विधायक ललित नागर का भाई है जिनके घर पर छापे पड़े हैं।
9 of 10
vadra raid
ईडी के अधिकारियों ने बताया कि वो महत्वपूर्ण दस्तावेज और साक्ष्यों की तलाश की जा रही है जिस वजह से दो लोगों के घर पर छापेमारी की जा रही है। बता दें कि पिछले दिनों ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट(पीएमएलए) के तहत ही एक सरकारी अधिकारी की 1.8 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की थी।
गौरतलब है कि यह घोटाला राजस्थान के बिकानेर के कोलायत क्षेत्र की भूमि का है। यह जमीन उन लोगों को दी जाने वाली थी जो आर्मी महाजन फील्ड फायरिंग रेंज से विस्थापित किए गए थे। बात दें कि इस कथित घोटाले की शिकायत स्थानीय तहसीलदार द्वारा किए जाने के बाद राज्य की पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। इसी एफआईआर का संज्ञान लेते हुए ईडी ने 2015 में आपराधिक मामला दर्ज किया था। इस मामले में ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा की एक फर्म को भी नोटिस भेजा है। हालांकि ईडी ने पीएमएलए के तहत दर्ज एफआईआर में कहीं भी वाड्रा का नाम या उनसे जुड़े फर्म का नाम नहीं लिखा है।