जेएनयू में राष्ट्रविरोधी नारों और अफजल गुरु की फांसी को शहादत के तौर पर पेश करने के बाद एक ओर जहां पुलिस इस कार्यक्रम के आयोजकों सहित कुछ छात्र नेताओं से पूछताछ कर रही है, वहीं लोकसभा में एचआरडी मिनिस्टर स्मृति ईरानी ने इस कार्यक्रम की आलोचना करते हुए ये तक आरोप लगाया कि यहां महिषासुर शहादत दिवस भी मनाया जाता है जहां हिंदुओं की पूज्य देवी दुर्गा पर आपत्तिजनक बातें लिखी और कही जाती हैं। इसके बाद से ही महिषासुर को लेकर एक नई बहस शुरु हो गई है। आइए जानते हैं आखिर कौन है महिषासुर...
विज्ञापन
आखिर कौन है 'महिषासुर' जिसके नाम पर हो रहा विवाद
2 of 10
मान्यताओं के मुताबिक रंभ नामक असुरों का एक राजा हुआ जिसे जल में रहने वाली एक भैंस से प्यार हो गया। इनके बेटे का ही नाम महिषासुर था।
विज्ञापन
आखिर कौन है 'महिषासुर' जिसके नाम पर हो रहा विवाद
3 of 10
चूंकि महिष में असुर और भैंस दोनों के गुण आ गए थे इसलिए वो जब चाहे अपना रूप बदल कर भैंस या असुर का रूप धारण कर लेता।
आखिर कौन है 'महिषासुर' जिसके नाम पर हो रहा विवाद
4 of 10
महिषासुर ब्रह्मा का परम भक्त था। उसने तपस्या कर ब्रह्मा को प्रसन्न किया और उनसे अमरता का वरदान मांगा। ब्रह्मा ने बताया कि धरती पर जो भी आता है उसे मरना ही पड़ता है इसलिए अमरता का वरदान नहीं दे सकते।
विज्ञापन
आखिर कौन है 'महिषासुर' जिसके नाम पर हो रहा विवाद
5 of 10
महिषासुर को लगा कि स्त्रियां नाजुक होती हैं जो उसे हानि नहीं पहुंचा पाएंगी इसलिए उसने ब्रह्मा से वरदान मांगा कि उसे किसी स्त्री के हाथों मरने का वरदान दें। ब्रह्मा ने उसे ये वरदान दे दिया।
विज्ञापन
आखिर कौन है 'महिषासुर' जिसके नाम पर हो रहा विवाद
6 of 10
इसके बाद महिषासुर निडर हो गया और उसने स्वर्ग में देवताओं सहित धरती पर अपनी शक्ति बढ़ानी शुरु कर दी। उसने स्वर्गलोक पर हमला कर दिया और इंद्र को परास्त कर देवलोक पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
आखिर कौन है 'महिषासुर' जिसके नाम पर हो रहा विवाद
7 of 10
देवताओं ने मदद के लिए ब्रह्मा, विष्णु और शिव से गुहार लगाई। कोई उपाय न होता देख देवताओं ने शक्ति के तौर पर दुर्गा का सृजन किया।
आखिर कौन है 'महिषासुर' जिसके नाम पर हो रहा विवाद
8 of 10
दुर्गा और महिषासुर में नौ दिन तक युद्घ चला और दसवें दिन दुर्गा ने महिषासुर का वध कर दिया। मान्यता के मुताबिक इसीलिए नौ दिन का नवरात्र मनाया जाता है और दसवें दिन पूर्ण दुर्गा के तौर पर विजयादशमी मनाई जाती है।
आखिर कौन है 'महिषासुर' जिसके नाम पर हो रहा विवाद
9 of 10
बता दें कि जेएनयू में महिषासुर शहादत दिवस मनाए जाने के कार्यक्रम में शामिल होने के चलते दिल्ली से बीजेपी विधायक उदय राज भी फिलहाल विवादों में आ गए हैं।
इस बीच दिल्ली पुलिस ने जेएनयू में नौ फरवरी को अफजल की शहादत दिवस और राष्ट्रविरोधी नारे लगाने के मामले में जेएनयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार सहित अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है।