फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चोटी कटने' से बचने के लिए महिलाएं अपना रहीं ये 9 उपाए, जिससे अब न कटे चोटी

Mon, 07 Aug 2017 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
braid chopping
राजस्‍थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में महिलाओं की चोटी कटने की घटना ने कई इलाकों में दहशत फैला रखी है। इसके पीछे किसका हाथ है इस बारे में पुलिस अभी तक कोई खास खुलासा नहीं कर पाई है। हालांकि विशेषज्ञ इसे एक मनोवैज्ञानिक समस्या मान कर खारिज कर रहे हैं। फिर भी लोगों में भय कायम है जिससे बचने के‌ लिए महिलाएं ये तरीके अपना रही हैं...
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : amar ujala
1 महिलाएं किसी भी पेड़ के नीचे जाने से बच रही हैं क्योंकि कई लोगों का ये मानना है कि पेड़ पर कोई ‌अदृश्य शक्ति है जो महिलाओं को निशाना बना रही है।
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : अमर उजाला
2 घर के दरवाजे पर गंगाजल का छिड़काव किया जा रहा है ताकि किसी भी बुरी शक्ति को घर में प्रवेश करने से रोका जा सके।

4 of 10
3 बहुत से लोग घर के प्रवेश द्वार पर नींबू-मिर्ची को धागे में बांधकर टांगा जा रहा ताकि बाल काटने वाली बुरी शक्ति को पगवेश करने से रोका जा सके।
विज्ञापन

5 of 10
4 गाय के गोबर से घरों के चारो ओर रेखा खींची जा रही है ताकि अदृश्य शक्ति को घर में घुसने से रोका जा सके।
विज्ञापन

6 of 10
5 मंदिरों में मां काली की पूजा की जा रही है और उन्हें महिलाएं अपनी चोटी चढ़ा रही हैं क्योंकि उनका मानना है कि मां काली ऐसी शक्तियों का संहार कर सकती हैं।
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : amar ujala
6 इसके अलावा अब अपनी सुरक्षा के लिए महिलाओं ने खुद ही मोर्चा लेने का फैसला कर लिया है। कई इलाकों में महिलाएं लाठी के साथ रात भर घरों के बाहर पहरेदारी कर रही हैं और सीटी बजा कर लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दे रही हैं।

8 of 10
कटी हुई चोटी - फोटो : अमर उजाला
7 महिलाओं ने इस डर के चलते अंधेरा होते ही घर से अकेले निकलने से बचना शुरु कर दिया है क्योंकि चोटी कटने की ज्यादातर अकेले में ही हो रही हैं।

9 of 10
8 चूंकि चोटी कटने की वारदात महिलाओं के साथ अकेले में हो रही है ऐसे में कई जगहों पर महिलाओं ने अब अकेले कमरों में सोना भी बंद कर दिया है। 
विज्ञापन

10 of 10
9 कई गांवों में तो महिलाओं में रात में हेलमेट पहन कर सोना भी शुरु कर दिया है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें