ठंड की ठिठुरन में अगर आप सोच रहे हैं कि दिल्लीवाले घरों में दुबके हैं, तो मामला इसके ठीक उल्टा है। घूमने फिरने व खाने पीने की शौकीन दिल्ली और यहां की फैशनपरस्ती इस ठंड में भी कायम है।
विज्ञापन
PIX: किसी की गुलजार हुई शाम, तो किसी ने गंवा दी जान
2 of 10
ठंड के बीच युवाओं की मस्ती इसमें तड़का लगा रही है। शीत लहर के बीच रविवार को भी इंडिया गेट का लॉन लगभग फुल था। रविवार को दिल्ली का न्यूनतम पारा सात डिग्री से नीचे चला गया।
विज्ञापन
PIX: किसी की गुलजार हुई शाम, तो किसी ने गंवा दी जान
3 of 10
ठिठुरन बढ़ गई लेकिन युवा इस कड़ाके की ठंड में भी संडे को फन डे बनाने के लिए इंडिया गेट, कनॉट प्लेस पर मस्ती करने निकल पड़े। लड़के हो या लड़कियां सभी घूमने फिरने के लिए पहुंचे।
PIX: किसी की गुलजार हुई शाम, तो किसी ने गंवा दी जान
4 of 10
कोई परिवार के साथ आया था तो कोई दोस्तों के साथ। लोगों ने इस मौसम का आनंद चाय की चुस्कियों के साथ लिया। जैकेट से लेकर लांग बूट, डिजाइनर टोपी व गले का मफलर सभी को एक दूसरे से अलग कर रहा था।
विज्ञापन
PIX: किसी की गुलजार हुई शाम, तो किसी ने गंवा दी जान
5 of 10
ठंड में डिजाइन कपड़े तो नहीं दिखे लंबी जैकेट, लांग बूट का ट्रेंड युवाओं में जरूर दिखा। ऐसे भी युवा थे जो कि इस ठंड में भी वह अच्छा दिखे वह टोपी व मफलर दोनों से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन
PIX: किसी की गुलजार हुई शाम, तो किसी ने गंवा दी जान
6 of 10
इंडिया गेट घूमने आई निविदिता ने बताया कि वह दोस्तों के साथ घूमने आई है। वह कहती है कि ठंड में ही तो घूमने का अलग मजा है।
विज्ञापन
PIX: किसी की गुलजार हुई शाम, तो किसी ने गंवा दी जान
7 of 10
दक्षिण दिल्ली की पॉश हौजखास एंक्लेव कॉलोनी के सर्वेंट क्वार्टर में सर्दी से बचने के लिए जलाई गई अंगीठी तीन नौकरों के लिए काल बन गई।
PIX: किसी की गुलजार हुई शाम, तो किसी ने गंवा दी जान
8 of 10
तीनों की दम घुटने से मौत हो गई जबकि एक अन्य नौकर को गंभीर हालत में मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
PIX: किसी की गुलजार हुई शाम, तो किसी ने गंवा दी जान
9 of 10
शनिवार देर रात तक घर में पार्टी चली। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद राजेश, मुन्ना, संतोष और उदय ने घर की सफाई की।
PIX: किसी की गुलजार हुई शाम, तो किसी ने गंवा दी जान
10 of 10
बताया जा रहा है कि ठंड से बचने के लिए चारों ने कमरे में तस्ले में कोयले जलाकर अंगीठी जलाई हुई थी। इस बीच सुबह करीब 11.30 बजे सुधीर ने नौकरानी की चारों को उठाने के लिए सर्वेट क्वार्टर भेजा। नौकरानी ने देखा कि चारों कमरे में बेहोश पड़े थे।