फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंग कमांडर अभिनंदन ने पहली बार खोली पाकिस्तान की पोल, बोले- 'किस तरह पेश आई पाकिस्तानी सेना'

Sat, 02 Mar 2019 09:16 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
अभिनंदन - फोटो : social media
पाकिस्तान से रिहाई के बाद अटारी-वाघा सीमा से शुक्रवार देर रात दिल्ली पहुंचे विंग कमांडर अभिनंदन ने बड़ा खुलासा किया है। अभिनंदन ने वतन लौटते ही पाकिस्तान के उस दावे को गलत साबित कर दिया जिसमें पड़ोसी मुल्क पाक दुनिया की नजर में स्वयं को शांतिपूर्ण देश साबित करने की पुरजोर कोशिश में लगा है। 
विज्ञापन

2 of 4
abhinandan
बता दें कि पाकिस्तान ने कई ऐसे प्रॉपेगेंडा विडियो जारी किए थे, जिनमें अभिनंदन को भारतीय मीडिया के खिलाफ बोलते हुए दिखाया गया है। इन विडियो को देखने पर साफ पता चल रहा है कि इन्हें एडिट कर तैयार किया गया है। अब अभिनंदन ने खुद इसकी पूरी सच्चाई को उजागर किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ने जानकारी दी कि पाकिस्तान में उन्हें किसी भी तरह की शारीरिक प्रताड़ना नहीं दी गई लेकिन उन्हें मानसिक रूप से बेहद प्रताड़ित किया गया। एएनआई ने यह जानकारी सूत्रों के हवाले से दी है।

 
विज्ञापन

3 of 4
abhinandan - फोटो : ani
आपकी जानकारी के लिए बता दें वर्तमान में अभिनंदन विभिन्न चिकित्सा जांचों से गुजर रहे हैं। यह चिकित्सा जांच रविवार तक जारी रहने की उम्मीद है। उन्होंने आज अपने परिवार के सदस्यों और भारतीय वायुसेना के कई शीर्ष अधिकारियों से भी मुलाकात की। गौरलतब है कि अभिनंदन को पाकिस्तानी अधिकारियों ने 27 फरवरी को तब पकड़ लिया था जब उनका लड़ाकू विमान मिग-21 पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों के साथ हवाई लड़ाई लड़ते हुए पीओके में जा गिरा था। इस दौरान कमांडर ने विमान के गिरने से पहले अभिनंदन ने पाकिस्तानी वायुसेना के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। 

 
विज्ञापन

4 of 4
abhinandan - फोटो : अमर उजाला
विंग कमांडर अभिनंदन अभी विभिन्न चिकित्सा जांचों से गुजर रहे हैं जो कि रविवार तक जारी रहने की उम्मीद है। अधिकारियों के अनुसार, स्वास्थ्य जांच का चरण पूरा हो जाने के बाद अभिनंदन की सवाल-जवाब प्रक्रिया शुरू होगी। अभिनंदन ने कल जब स्वदेश में कदम रखा तो उनकी दाहिनी आंख के पास वाला हिस्सा सूजा हुआ प्रतीत हुआ। पाकिस्तान में जब अभिनंदन को पकड़ा गया तो उन्होंने अत्यंत जटिल परिस्थितियों में अदम्य साहस का परिचय दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें