फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइको किलर के बारे में पत्नी और बेटे ने बताई दिल दहला देने वाली सच्चाई, पहली बार आए सामने

Fri, 05 Jan 2018 05:33 PM IST
अनूप पाराशर/अमर उजाला, पलवल

सार

पति द्वारा जिन लोगों की हत्या की गई, उनके परिवार से पूरी सांत्वना: सीमा
-कानून नरेश को जो भी सजा दे, वह और उनका बेटा कानून के साथ
-मरने वालों को सरकार से आर्थिक सहायता व अपने लिए मांग रही नरेश की जगह सरकारी नौकरी

पलवल।
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
डेढ़ घंटे में छह लोगों को लोहे की रॉड से मौत के घाट उतारने वाले खूंखार हत्यारे की पत्नी और बेटा पहली बार सामने आए हैं। उसके बारे में मां-बेटे ने जो कहानी बताई है वो किसी का भी दिल दहला सकती है। 
विज्ञापन

2 of 7
मुझे भी मिले न्याय
सीमा का कहना है कि जो घिनौना अपराध उसके पति नरेश ने किया है, उसके लिए कानून जो भी सजा नरेश को देगा, उसे वे स्वीकार करेंगी। नरेश को मिलने वाली सजा से उन निर्दोष लोगों को केवल न्याय ही मिल सकता है, इसके अलावा कुछ नहीं। ऐसे में सरकार उन छह लोगों के परिवार को आर्थिक सहायता देने के साथ उनके परिवार के एक सदस्य को रोजगार दे, ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। इसके अलावा नरेश के स्थान पर उसे सरकारी नौकरी दे, ताकि वह अपना तथा अपने बेटे का भरण-पोषण कर सकें। नरेश की करनी की सजा उसे व उसके बेटे को नहीं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अनूप पराशर
बात-बात में हिंसक हो जाता था नरेश
नरेश की पत्नी सीमा का कहना है कि नरेश के साथ उसकी शादी तीन फरवरी 2007 को हुई थी। शादी के बाद वर्ष 2008 तक नरेश उसके साथ ठीक था, लेकिन 2008 में हुए चुनाव में ड्यूटी लगने के बाद अचानक उसका बर्ताव बदलने लगा था। वह बात-बात पर हिंसक होने लगा था। वर्ष 2009 में जब नरेश की ड्यूटी नूंह में थी तो पहली बार उसके साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया। उसके बाद वह किसी तरह से बचकर अपने घर पिता के पास आ गई। उसके बाद नरेश का बर्ताव लगातार बदलता रहा तथा हिंसक होता रहा। सीमा के अनुसार नूंह में मारपीट की घटना के बाद नरेश लगातार उसके साथ मारपीट करता रहा तथा कई बार उसका गला दबाने का प्रयास किया।

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बेटे को भी बुरी तरह मारा था
सीमा का कहना है कि उसके साथ मारपीट करना तो आम हो गया था, लेकिन नरेश ने उसके बेटे गतिक के साथ भी उस समय मारपीट की, जब वह केवल सवा साल का था। सीमा बताती है कि उस समय नरेश एकाएक हिंसक हो गया था तथा उसने पहले बेटे गतिक को गेट के बाहर खड़ा कर दिया तथा उसके बाद उसे लातों से मारना शुरू कर दिया था। उसके बाद वह अपने बेटे को लेकर घर आ गई।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
दिवाली से दो दिन पहले भी बुरी मारा था सीमा को
इसी दिवाली पर भी जब सीमा ओमेक्स वाले फ्लैट में थी तो नरेश अचानक हिंसक हो गया और उसके बाद सीमा के साथ मारपीट कर गला दबाने का प्रयास किया। किसी तरह से सीमा वहां से अपने बेटे को लेकर जान बचाकर भागी थी। उसके दो दिन बाद नरेश सीमा के घर गया तथा उसे ले जाने की बात कहने लगा। जिस पर सीमा व उसके बेटे गतिक ने नरेश के साथ जाने से मना कर दिया और नरेश वापिस लौट गया।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
31 दिसंबर को दोपहर 12 बजे ससुराल गया था नरेश फल लेकर
सीमा व उसके पिता धर्मपाल मलिक बताते हैं कि नरेश इसी 31 दिसंबर को दोपहर 12 बजे उनके घर आया था। उस समय वह फल, फ्रूटी, दूध, आइसक्रीम व पेप्सी लेकर आया तथा उसे अपने बेटे को खिलाने के लिए बोलने लगा। इतना ही नहीं वह सीमा को अपने साथ चलने की बोल रहा था, लेकिन सीमा ने उसके चेहरे के भाव को देखते हुए उसके साथ जाने से मना कर दिया था। उसके बाद भी वह वहीं अड़ा रहा तो बेटे गतिक द्वारा यह कहने पर कि वे गर्मियों में साथ चलेंगे सुनकर वापिस लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
साइको किलर नरेश धनखड़ द्वारा पलवल शहर में सोमवार की रात को डेढ़ घंटे में की गई छह हत्याओं को लेकर उनकी पत्नी सीमा भी अपने आप को बेहद शर्मिदा महसूस कर रही हैं। उनके पति नरेश द्वारा जिन छह लोगों की निर्ममता से हत्या की गई है, उनके परिवार से भी बेहद सांतवना है। सीमा का कहना है कि जो लोग उनके पति की साइको प्रवृत्ति का शिकार हुए हैं, उनके लिए वे ज्यादा कुछ कर तो नहीं सकती हैं, बस उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति मिले, ऐसी भगवान से प्रार्थना कर सकती हैं। अपने पति की हरकतों को बताते हुए अपने दुख को बयां करती हुई सीमा न सिर्फ रो पढ़ती, बल्कि उनके चेहरे पर अपने पति का खौंफ भी साफ दिखाई दे रहा था। नरेश का खौफ सीमा को ही नहीं उनके आठ साल के बेटे गतिक के चेहरे पर भी साफ दिखाई पढ़ रहा था। सीमा यह कहकर फूट-फूट कर रो पड़ी कि नरेश न उसकी व उसके बेटे की जिंदगी को तो नरक बना ही दिया, साथ ही उन मासूम व गरीब छह लोगों के परिवारों की जिंदगी को भी नरक बना दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें