फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के शरीर से आती थी बदबू तो पत्नी ने कर दी पुलिस में शिकायत

Wed, 24 May 2017 05:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
पसीने से आती है बदबू नहीं रहना साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पति के सफाई से नहीं रहने और प्रतिदिन न नहाने की बात परिवार में इतनी बढ़ी कि पत्नी पुलिस केपास पहुंच गई। पत्नी ने महिला थाने में पति के खिलाफ शिकायत दे दी।
विज्ञापन


पत्नी का आरोप है कि वह पति को सफाई से रहने को कहती है तो उसकी बात नहीं सुनता है। इसे लेकर परिवार में आए दिन झगड़ा होता है। महिला थाना प्रभारी ने दोनों को समझा-बुझाकर आपस में सुलह करा दी है।

महिला थाना प्रभारी अंजु तेवतिया ने बताया कि मूलरूप से झारखंड के रहने वाले दंपति की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। दोनों फिलहाल नोएडा के सेक्टर-9 में रहते हैं। महिला का पति एक निजी कंपनी में नौकरी करता है और पत्नी गृहिणी है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

महिला ने शिकायत की थी कि पति सफाई से नहीं रहता

पसीने की बदबू - फोटो : सोशल मीड‌िया
महिला ने शिकायत की थी कि पति सफाई से नहीं रहता है। वह कई दिनों तक नहाता भी नहीं है। उससे हमेशा पसीने की बदबू आती रहती है। जब भी उसे सफाई से रहने को समझाती है तो पति मारपीट और झगड़े पर उतारू हो जाता है।

वह काफी दिन तक पति की इस हरकत को बर्दाश्त करती रही। जब उसे लगा कि पति के स्वभाव में कोई बदलाव नहीं आ रहा तो उसने थाने में शिकायत कर दी। पत्नी की शिकायत मिलने पर महिला थाना प्रभारी ने दंपति को थाने बुलाया।

दोनों को थाने में बैठाकर काफी देर तक काउंसलिंग की गई। इसके बाद दोनों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया। पत्नी ने महिला थाने में बताया कि उसके पति के कपड़े इतने गंदे होते है कि छूने से घिन आती है। अगर धुल दिए जाएं तो पति नाराज हो जाता है और कहता है कि कपड़े ज्यादा धुलने से जल्दी फट जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें