साहिबाबाद के तुलसी निकेतन निवासी युवती के साथ रेप की कोशिश में आरोपी भाइयों और पिता पर कार्रवाई न न होने पर लोगों ने रविवार को चौकी पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
PICS: क्यों पुलिस चौकी में साध्वी प्राची ले आई भैंस?
2 of 6
विश्व हिंदु परिषद नेता साध्वी प्राची भैंस को चौकी ले गईं और पुलिस का बैनर टांगकर बीन बजाई। आरोप है कि रेप पीड़िता के छह महीने तक चक्कर काटने के बाद पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली लेकिन कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
PICS: क्यों पुलिस चौकी में साध्वी प्राची ले आई भैंस?
3 of 6
तुलसी निकेतन निवासी युवती ने अपने सौतेले पिता और तीन भाइयों पर रेप की कोशिश का आरोप लगाया था। इसके बाद पिछले सप्ताह युवती तुलसी निकेतन चौकी पहुंची और हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी पिता और भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया।
PICS: क्यों पुलिस चौकी में साध्वी प्राची ले आई भैंस?
4 of 6
इस पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा। साध्वी प्राची पीड़ित युवती के साथ चौकी पर भैंस लेकर पहुंचीं और भैंस पर उत्तर प्रदेश पुलिस का बैनर टांग भैंस के आगे बीन बजाई। लोगों ने चौकी में हंगामा करते हुए जमकर नारेबाजी की। आरोप है कि रिश्वत लेने के बाद पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
PICS: क्यों पुलिस चौकी में साध्वी प्राची ले आई भैंस?
5 of 6
आरोप है कि शिकायत लेकर आई युवती और साध्वी प्राची के साथ चौकी इंचार्ज और दो कांस्टेबल ने बदसलूकी की थी।
PICS: क्यों पुलिस चौकी में साध्वी प्राची ले आई भैंस?
6 of 6
इसके खिलाफ लोगों ने उनको सस्पेंड करने की मांग की। विरोध में सीओ विपिन टाडा को शिकायत दी गई है। सीओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।