ये है पुलिस का आरोप
पुलिस का आरोप है कि रोहित तिवारी 15 अप्रैल को अपनी मां, भाभी व नौकरों के साथ हल्द्वानी से वोट डालकर कार में आ रहा था। इस दौरान वह अपनी भाभी के साथ शराब पी रहा था। अपूर्वा ने मोबाइल पर वीडियो कॉल की तो उसमें रोहित अपनी भाभी के साथ एक ही गिलास से शराब पीता हुआ दिखाई दिया। आरोप पत्र में कहा गया है कि उस रात इस बात को लेकर अपूर्वा व रोहित के बीच कलह हुई थी। रात करीब 12:45 बजे अपूर्वा ने तकिया से मुंह दबाकर रोहित की हत्या कर दी। उसकी हत्या की जांच के लिए एम्स में मेडिकल बोर्ड बनाया गया था। बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में हत्या का कारण सांस घुटना बताया गया था। केस की फोरेंसिक रिपोर्ट आना बाकी है।