फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन थीं मीरा सान्याल, जिन्होंने बैंकिंग करियर छोड़ राजनीति में किया प्रवेश, लेकिन कैंसर से हारीं जंग

Sat, 12 Jan 2019 10:12 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
meera sanyal - फोटो : अमर उजाला
बैंकिंग जगत में बहुत इज्जत और आदर से देखी जाने वाली मीरा सान्याल जिन्होंने बाद में आम आदमी पार्टी में शामिल होकर राजनीति में कदम रखा, उनका 57 साल की उम्र में शुक्रवार (11 जनवरी) रात 8 बजे मुंबई में निधन हो गया। वह बैंकर, राजनेता और सक्रिय समाजसेवी थीं। उनकी जिंदगी काफी प्रेरणादायी है। वह अपने अंतिम दिनों में कैंसर जैसी बीमारी से जंग लड़ रही थीं लेकिन अगर आप उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर डालें तो उसकी हताशा उनके मन में बिल्कुल नजर नहीं आती।
विज्ञापन

2 of 9
meera sanyal - फोटो : social media
मीरा सान्याल रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड की भारत में सीईओ और चेयरपर्सन थीं। वह बीते दो साल से कैंसर से पीड़ित थीं। उन्होंने बैंकिंग के करियर को छोड़कर पहली बार 2009 में निर्दलीय चुनाव लड़ा था। दूसरी बार उन्होंने 2004 में आम आदमी पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ा था। हालांकि बैंकिंग सेक्टर में अपना मुकाम बनाने के बाद राजनीति में आईं सान्याल को दोनों बार ही असफलता का  मुंह देखना पड़ा।
पढ़ें उनका लास्ट ट्वीट-
विज्ञापन

3 of 9
meera sanyal - फोटो : social media
मीरा के निधन की खबर सबसे पहले आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता प्रीती शर्मा ने सबको दी। उन्होंने लिखा, यह बहुत दुख और संताप का विषय है कि मुझे ये हृदयविदारक खबर बतानी पड़ रही है कि मेरी सहकर्मी, मेरी नेता, मीरा अब नहीं रहीं। मैं आज से पहले कभी उनसे ज्यादा ग्रेसफुल और डिग्निफाइड शख्स से नहीं मिली। मैं उनके परिवार के दुख में उनके साथ हूं।

4 of 9
meera sanyal - फोटो : social media
मीरा सान्याल की पढ़ाई की बात की जाए तो वह इनसीड(INSEAD) फ्रांस और अमेरिका के हारवर्ड बिजनेस स्कूल से ग्रैजुएट थीं। उनका सफल बैंकिंग करियर तीन दशक लंबा रहा। वह आरबीएस फाउंडेशन चैरिटेबल एंड सोशल इनिशिएटिव का भी नेतृत्व कर रही थीं। उनके पिता वाइस एडमिरल गुलाब मोहनलाल हिरानंदानी भारतीय नेवी में बड़े अधिकारी थे।
विज्ञापन

5 of 9
meera sanyal - फोटो : social media
2009 में वह आरबीएस बैंक छोड़कर दक्षिण मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ीं। लेकिन यहां असफलता मिलने के  बाद उन्होंने फिर आरबीएस बैंक ज्वाइन कर लिया। लेकिन 2013 में उन्होंने फिर इस्तीफा दे दिया और आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं।
विज्ञापन

6 of 9
meera sanyal - फोटो : social media
वह अपनी दोनों ही राजनीतिक पारियों में भले ही असफल रहीं लेकिन उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता से लोगों के दिलों को जीत लिया। उन्होंने भारतीय महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक सशक्तिकरण पर बहुत काम किया और स्थापित राजनीतिक पार्टियों के विरुद्ध नए विकल्प की पक्षधर भी रहीं।
विज्ञापन

7 of 9
मीरा सान्याल
वह राजनीति में तब उतरीं जब मुंबई में नागरिक सक्रियता अपने चरम पर थी। आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय संयुक्त सचिव रूबेन मसकेरेनहस ने बताया कि, मीरा ने 2004 में जब राजनीति में प्रवेश किया तब ही उन्होंने स्वच्छ राजनीति की राह दिखाई थी। मुंबई ने अपनी एक महान बेटी खो दी। मैंने अपना मेंटर खो दिया। 2009 में वह इंडीपेंडेंट प्रतिनिधि के रूप में बहुत प्रेशर में चुनाव में लड़ी थीं। क्योंकि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कई बार अपने भाषणों में कह दिया था कि वह इंडीपेंडेंट कैंडिडेट चुनाव को खराब करने वाले होते हैं। तब मीरा ने स्वतंत्र चुनाव लड़ने वालों के लिए आवाज उठाई थी और कहा था कि डेमोक्रेटिक प्रोसेस में हर भारतीय को चुनाव लड़ने का अधिकार है। उन्होंने कहा था कि वह चुनाव इसलिए लड़ रही हैं क्योंकि उन्हें लगता था कि स्थापित राजनीतिक पार्टियां मुंबई और भारत की समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रही हैं।

8 of 9
meera sanyal - फोटो : social media
अपनी राजनीतिक विफलताओं को पीछे छोड़ते हुए मीरा सान्याल ने जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को हमेशा सर्वोपरि रखा। वह आप के राष्ट्रीय एक्जीक्यूटिव कमेटी की सदस्य के साथ ही पार्टी की महिला सशक्तिकरण और आर्थिक मामलों की आवाज थीं। वह प्रदान नाम के एनजीओ की नॉन-एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी थीं। यह एनजीओ महिलाओं को उद्यमिता के जरिए शसक्तिकरण के लिए काम करती थी। वह फिक्की और सीआईआई के इंटरनेशनल बोर्ड से भी जुड़ी हुई थीं।
विज्ञापन

9 of 9
meera sanyal - फोटो : social media
उन्हें मुंबई के पोर्ट लैंड का सार्वजनिक इस्तेमाल करने में महारत हासिल थी और वह प्रदूषण के खिलाफ भी लड़ाई लड़ रही थीं। उन्होंने नोटबंदी पर एक किताब भी लिखी थी जो 2018 में नोटबंदी की वर्षगांठ पर लॉन्च हुई थी। उसका नाम है 'द बिग रिवर्सः हाउ डिमॉनिटाइजेशन नॉक्ड इंडिया आउट'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें