डीयू में एफवाईयूपी को रोल बैक कराने केबाद अब दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) ने कुलपति के खिलाफ आंदोलन को तेज कर दिया है। इसके लिए डूटा ने कैंपस में कुलपति के खिलाफ अनूठे अंदाज में विरोध किया। (सभी फोटोः विवेक निगम/अमर उजाला)
विज्ञापन
PICS: डूटा ने वीसी के खिलाफ बजाई सीटी
2 of 7
डूटा की ओर से कैंपस में व्हिसलब्लोअर मार्च निकाला गया। इस मार्च में डीयू के वीसी प्रोफेसर दिनेश सिंह के खिलाफ सीटी बजाकर विरोध दर्ज कराया। यह मार्च इसलिए भी खास रहा कि इसमें केंद्र में सत्तासीन भाजपा सांसद उदित राज व आप पार्टी केनेता प्रोफेसर आनंद कुमार भी डूटा के साथ आकर मार्च में शामिल हुए।
विज्ञापन
PICS: डूटा ने वीसी के खिलाफ बजाई सीटी
3 of 7
डूटा के बैनर तले नॉर्थ कैंपस में हुए इस मार्च में शिक्षक, छात्र, कर्मचारी एक साथ आए। कुलपति को हटाने को लेकर सीटी बजाकर तत्काल सरकारी कार्रवाई की मांग की।
PICS: डूटा ने वीसी के खिलाफ बजाई सीटी
4 of 7
सभी एकत्र होकर मानव शृंखला बनाकर रामजस कॉलेज के चौराहे पर पहुंचे, जहां कुछ देर के लिए चक्का जाम किया गया। डूटा अध्यक्ष नंदिता नारायण ने कहा कि कुलपति की अनुचित कार्यों का असर छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारियों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
PICS: डूटा ने वीसी के खिलाफ बजाई सीटी
5 of 7
डूटा अध्यक्ष के मुताबिक ओबीसी विस्तार के नाम पर मिली राशि से एफवाईयूपी के तहत दिए गए लैपटॉप लेने के वह दोषी हैं। कुलपति व उनकी टीम के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं को लेकर पहले ही डूटा श्वेत पत्र जारी कर दी चुकी है।
विज्ञापन
PICS: डूटा ने वीसी के खिलाफ बजाई सीटी
6 of 7
बीजेपी सांसद उदित राज ने मार्च में कहा कि कुलपति साफ-सफाई अभियान का आयोजन करकेपरिस्थितियों को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं।
आप राष्ट्रीय कार्यकारिणी नेता प्रोफेसर आनंद कुमार ने कुलपति पर उच्च शिक्षा को भ्रष्ट करने का आरोप लगाते हुए सरकार से अपील की है कि कुलपति को जल्द से जल्द हटाना चाहिए और राष्ट्रहित में उनके लिए सजा सुनिश्चित की जानी चाहिए।