कनॉट प्लेस स्थित शिव सागर रेस्तरां से गरीब बच्चों को बाहर निकालने का मामला तूल पकड़ने लगा है। आरोप लगाने वाली महिला के धरने पर बैठने के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पूरे मामले की निंदा करते हुए एसडीएम जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
2 of 10
गरीब बच्चों को लेकर पहुंची महिला
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा है कि अगर रेस्तरां दोषी पाया जाता है तो उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। हालांकि, रेस्तरां की ओर से सभी आरोपों को खारिज किया गया है।
विज्ञापन
3 of 10
गरीब बच्चों को लेकर पहुंची महिला
- फोटो : अमर उजाला
उनका कहना है कि बच्चों को प्रवेश मिला था, मगर शोर मचाने और दूसरे ग्राहकों के विरोध जताने पर बाहर निकाला गया। दरअसल, पूरा मामला शनिवार रात का है।
4 of 10
गरीब बच्चों को लेकर पहुंची महिला
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून की रहने वाली सोनाली शेट्टी पति के जन्मदिन पर अपने बेटे अंगद और कुछ गरीब बच्चों के साथ कनॉट प्लेस स्थित शिव सागर रेस्तरां में खाना खाने पहुंचीं।
विज्ञापन
5 of 10
गरीब बच्चों को लेकर पहुंची महिला
- फोटो : अमर उजाला
उनका आरोप है कि रेस्तरां के मालिक ने उन बच्चों को खाना देने से मना कर दिया। साथ ही ये भी आरोप लगाया कि बच्चे गरीब थे और कपड़े अच्छे नहीं पहने थे, इसलिए उन्हें बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
6 of 10
गरीब बच्चों को लेकर पहुंची महिला
- फोटो : अमर उजाला
सोनाली इसके विरोध में रेस्तरां के बाहर ही अपने बेटे के साथ धरने पर बैठ गई। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह खबर फ्लैश हुई। मीडिया के लोग भी वहां पहुंचे। इसके बाद पूरा मामला तूल पकड़ने लगा।
विज्ञापन
7 of 10
गरीब बच्चों को लेकर पहुंची महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबर मनीष सिसोदिया तक पहुंची तो उन्होंने कहा कि यह सामंतवादी सोच का नतीजा है। पूरे मामले की जांच की जाएगी। नई दिल्ली एसडीएम कार्यालय ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है। रेस्तरां से सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
8 of 10
गरीब बच्चों को लेकर पहुंची महिला
- फोटो : अमर उजाला
वहीं रेस्तरां की मार्केटिंग हेड रोमा मल्होत्रा ने इस पूरे आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि गरीब बच्चों को बाहर इसलिए निकाला गया क्योंकि वे अंदर तमाशा कर रहे थे।
9 of 10
गरीब बच्चों को लेकर पहुंची महिला
- फोटो : अमर उजाला
उनके मुताबिक, हमने बच्चों को रिफ्यूज नहीं किया है। पहले उन्हें अंदर इंट्री दी थी। खाने परोसने में थोड़ी देरी हुई तो वे अंदर शोर मचाने लगे। इससे दूसरे कस्टमर ने आपत्ति जताई।