आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष जो पार्टी ज्वाइन करने से पहले न्यूज एंकर थे वो लंबे अरसे के बाद एंकर की भूमिका निभाते हुए दिखे। हालांकि उन्होंने जब ये तस्वीर पोस्ट की तो उसके बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। लोगों ने उनसे पूछा राजनीति फेल हो गई क्या? लोगों ने ऐसे-ऐसे कमेंट किए हैं कि आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।