Admission
नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गौरव गोयल दालों की ट्रेडिंग करते हैं। वह 20 से ज्यादा विदेश यात्राएं कर चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2013 में बड़े बेटे का ईडब्ल्यूएस कोटे से संस्कृति स्कूल में दाखिला करा दिया था। इसके लिए उन्होंने संजय कैंप झुग्गी बस्ती, चाणक्यपुरी का वोटर और आधार कार्ड बनवा लिया। साथ में गरीबी का आय प्रमाण पत्र भी बनवाया।