दिल्ली से सटे गुरुग्राम में लगभग 20 साल की दो लड़कियां जब शराब खरीदने एमजी रोड की एक दुकान पर पहुंची तो उन्हें कुछ लड़कों ने सरेआम सड़क पर छेड़ना शुरु कर दिया। उनके कपड़े तक फाड़ने की कोशिश की और जबरन अपनी कार में खींचना चाहा। इन दोनों लड़कियों की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह दोंनों वाइन शॉप पर शराब खरीदने पहुंची थीं। लोगों ने यह फैसला कर लिया कि यह लड़कियां बदचलन हैं। (साभारः टाइम्स ऑफ इंडिया)
विज्ञापन
2 of 7
girls molested in gurugram
यह बात तो सभी जानते हैं दिल्ली में महिलाओं को मेट्रो में सफर करने से लेकर पब में पार्टी या मूवी देखने के लिए जाते वक्त छेड़छाड़ का सामना करना पड़ता है। हालांकि शराब खरीदना इन बातों से कुछ अलग काम है लेकिन यह भी दिल्ली एनसीआर में महिलाओं संग होने वाले शोषण के आंकड़ों में इजाफा ही करता है। अगर कोई महिला शराब की दुकान पर या ठेके से शराब लेने के लिए जाए तो उसे कई और चीजें भी मुफ्त में मिल जाती हैं।
विज्ञापन
3 of 7
girls molested in gurugram
दुकान पर जाने के बाद लगातार पुरुष करते रहते हैं टच
सच कहूं तो अब मुझे शराब की दुकान पर खड़े लोगों के घूरने, उनके तीखे कमेंट की आदत पड़ गई है। पिछले साल दिसंबर में मैं एमजी रोड के एक लिकर शॉप पर गई, जहां बहुत भीड़ थी। वहां खड़े पुरुष मुझे बार-बार छू रहे थे। जब मैं उनकी तरफ देखती तो कहते 'भीड़ है, गलती से हो गया।' जब मैंने विरोध करने की कोशिश की तो एक ने कहा, 'एक तो लड़की होकर दारू पीती है, ऊपर से लड़ रही है।' फिर मैं वहां से चुपचाप चली गई क्योंकि मैं अकेली और वो 4 थे।- प्रीति अरोड़ा(बदला नाम), गुरुग्राम
4 of 7
women purchasing alcohol
नशे में चूर एक शख्स ने हमारा नाम और पता पूछा और किसी ने कुछ नहीं किया
लड़की होकर अगर आप शराब खरीदने जाते हैं तो लोग आपके बारे में अपनी एक सोच बना लेते हैं। एक बार मैं अपनी दोस्त के साथ रात 10 बजे लिकर खरीदने गए तो एक आदमी ने हम दोनों से हमारा नाम और पता पूछा लेकिन किसी ने उसे नहीं रोका। इसीलिए अगर आप जाएं तो आपको कॉन्फिडेंट होना जरूरी है।-खुशी शर्मा(बदला नाम)
विज्ञापन
5 of 7
women purchasing alcohol
दिल्ली के जिस इलाके में मैं रहती हूं वहां लड़की का लिकर खरीदना बहुत बड़ी बात नहीं है। लेकिन कुछ समय पहले जब मैं अपने दोस्त के घर गई थी और वहां हम जब लिकर शॉप के बिलिंग काउंटर पर पहुंचे तो वहां खड़े एक अधेड़ शख्स ने हमें बड़ी ही बुरी नजरों से देखा। उसने कहा, 'आजकल की लड़कियों में तमीज ही नहीं है।' तब मैंने भी उनकी बात का जवाब दिया और कहा, 'अंकल आप भी यहां कोई प्रसाद तो लेने नहीं आए हो।'-नम्रता सिंह
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : TOI
अगर आप लोगों से आंखें मिलाएंगे तो वो आपको सलाह देते नजर आएंगे: अगर आप रात के वक्त लिकर खरीदने जाते हैं तो लोग जरूर आपको देखेंगे। उनके चेहरे पर लिखा होता है कि 'ओह लड़की दारू लेने आई है।' लेकिन इस समय सबसे बेहतर है कि आप उन्हें इग्नोर करें और काम करके बाहर निकलें।- ईशा गुप्ता(बदला नाम)
मुझे जब भी शराब खरीदनी होती है तो मैं मॉल में जाती हूं। एक बार मैंने सीपी की एक दुकान के पास ऑटो रुकवाई और बीयर लेने गई। वहां मौजूद लड़कों ने मुझे रास्ता बना दिया और कहा, 'मैडम को बोतल पहले लेकर जाने दो यहां से।' किसी ने मेरे साथ कोई बुरा बरताव नहीं किया लेकिन मेरी ओर देखकर ऐसे मुस्कुरा रहे थे कि जैसे मैंने कोई अपराध किया हो। यहां तक कि ऑटोड्राइवर भी मुझसे बोला, 'मैडम मुझे पैसे दे देती, मैं ही ले आता आपके लिए।'