फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में शाम तक चल सकती हैं ठंडी हवाएं, हो सकती है बारिश

Sat, 11 May 2019 01:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से लोग परेशान है। हालांकि मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार शनिवार को गर्मी से राहत मिलेगी। ये बात आज देखी भी गई। सुबह से ही मौसम में गर्मी कुछ कम है। वहीं धूप भी ज्यादा तेज नहीं निकली है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज शाम तक बारिश आ सकती है। देर शाम मौसम में ठंडक भी महसूस होगी। शाम के समय हवाएं चलने की भी संभावना है। आज दिल्ली-एनसीआर का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, वहीं न्यूनतम तापमान  31.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि शुक्रवार को तो सुबह से ही उमस वाली गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। अन्य दिनों की तरह तेज हवाएं नहीं चलने से गर्मी का अहसास ज्यादा हुआ। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शाम होते-होते धूल भरी हवाएं चलनी शुरू हुई। हालांकि इससे तापमान में कोई खास गिरावट नहीं हुई। दिल्ली में बृहस्पतिवार के मुकाबले  शुक्रवार को अधिकतम तापमान थोड़ा कम रहा।

4 of 5
अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम बृहस्पतिवार के मुकाबले अधिक रहा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। बृहस्पतिवार को तापमान 26.4 डिग्री दर्ज हुआ था। पालम केन्द्र में सर्वाधिक 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। विभाग पहले ही भविष्यवाणी कर चुका है कि इस सप्ताह और अगले सप्ताह मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आंशिक रूप से बादल छाने, धूल भरी हवाएं चलने व हल्की बारिश होने का अनुमान है। शनिवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद धूल भरी हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें