फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप से बचने को गाड़ी में अंदर बैठे, डुप्लीकेट से कराया प्रचार, पढ़ें क्या-क्या हुआ आखिरी रोड शो में

Sat, 11 May 2019 10:40 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया
अभद्र भाषा में लिखे पर्चे बांटने के आरोपों के बाद शुक्रवार को पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर को लेकर सोशल मीडिया पर एक और आरोप सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस तस्वीर को लेकर दावा किया जा रहा है कि गौतम गंभीर चुनाव प्रचार के वक्त धूप से बचने के लिए गाड़ी में अंदर बैठे हैं और अपने डुप्लीकेट को प्रचार करने की जिम्मेदारी दी है। जानिए क्या है पूरा मामला और इस पर भाजपा का क्या कहना है, इस रोड शो की तस्वीरें भी देखिए...
विज्ञापन

2 of 5
पहली फोटो में गंभीर प्रचार करते हुए वहीं दूसरी में गौरव अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं इस पूरे मामले में भाजपा ने आप के उस दावे को नकारते हुए कहा कि गंभीर अपने हमशक्ल से प्रचार नहीं करा रहे थे। इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार भाजपा ने बताया कि गंभीर प्रचार करते हुए कार में इसलिए बैठ गए थे क्योंकि उनकी तबियत ठीक नहीं थी। दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि जो शख्स गंभीर की गाड़ी में ऊपर खड़ा था वह गौरव अरोड़ा है। वह गंभीर का पुराना दोस्त है और भाजपा का कार्यकर्ता भी है।
विज्ञापन

3 of 5
गौतम गंभीर का दोस्त गौरव अरोड़ा प्रचार करते हुए - फोटो : अमर उजाला
प्रवीण ने आगे बताया कि गौरव अरोड़ा और गंभीर जी स्कूल के दिनों से दोस्त हैं। इनकी दोस्ती करीब 25 साल पुरानी है। गौरव के पिता मनोहर अरोड़ा करोल बाग से भाजपा के कार्यकर्ता हैं। गौरतलब है कि गौतम गंभीर का मयूर विहार फेज-3 में सुबह करीब 11.30 बजे रोड शो शुरू हुआ तब गंभीर ने सफेद कुर्ता और कैप पहना था। करीब 11.45 बजे जब रोड शो त्रिलोकपुरी पहुंचा तो गंभीर की जगह गौरव अरोड़ा ने ले ली थी। उसने भी गंभीर जैसे कपड़े पहने हुए थे।

4 of 5
आखिरी रोड शो में गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया
जब कार्यकर्ताओं की भीड़ गौरव को गंभीर समझकर माला पहनाने कार के पास आई तो वह उनके करीब गया और उनसे माला स्वीकार कर ली। वह रह-रहकर लोगों की तरफ हाथ जोड़ रहा था और उनकी तरफ हाथ हिलाकर अभिवादन भी स्वीकार कर रहा था। इन सब पर बीजेपी नेता राजीव बब्बर ने कहा कि रोड शो के दौरान 10-15 मिनट के लिए गंभीर की तबियत ठीक नहीं लग रही थी तब वह कार की फ्रंट सीट पर बैठ गए थे। उतनी देर के लिए पार्टी के कार्यकर्ता अपना काम कर रहे थे और ये तो सामान्य बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गौतम गंभीर - फोटो : अमर उजाला
इस फोटो को दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक की सियासत से जुड़े कई नेता साझा कर चुके हैं। हालांकि वायरल फोटो और उसके जरिए लग रहे आरोपों को लेकर जब गौतम गंभीर से संपर्क किया गया तो उन्होंने जानकारी न होने का हवाला दिया। शुक्रवार को आप पार्टी के अलावा महाराष्ट्र के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. जितेंद्र ने भी ट्विटर पर साझा करते हुए सवाल खड़े किए थे। कुछ ने तो यहां तक दावा कर दिया है कि कार के ऊपर मौजूद शख्स दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के सदस्य हैं। 

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने ट्विटर पर वायरल फोटो की पोस्ट साझा करते हुए लिखा है कि ये कांग्रेस और भाजपा की महा-मिलावट है। गौतम गंभीर एसी गाड़ी में नीचे बैठे हैं, उन्हें धूप में समस्या है, उनकी जगह उनका हमशक्ल टोपी लगाकर खड़ा है। कार्यकर्ता डुप्लीकेट को गौतम गंभीर समझकर माला पहना रहे हैं। जो डुप्लीकेट है वो असल में कांग्रेसी नेता है। हालांकि इस फोटो को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के जवाब जरूर सोशल मीडिया पर देखने को मिले। ऐसे में बड़ा सवाल है कि आखिर इस तस्वीर की सच्चाई क्या है? ये तस्वीर कहां की है? कार के ऊपर दिखाई देने वाला शख्स कौन है? 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें