फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ सुहाना, तीसरे दिन भी जारी है रुक-रुककर बारिश

Sat, 17 Aug 2019 11:08 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली में बारिश - फोटो : ani
बीते तीन दिनों से दिल्ली-एनसीआर में रुक- रुककर हो रही बारिश के मौसम सुहावना हो गया है। शनिवार सुबह से ही राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में कहीं रिमझिम फुहारें पड़ रही हैं, कहीं तेज बारिश हो रही है। आगे देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 5
दिल्ली में सुहाना हुआ मौसम - फोटो : पीटीआई
गौरतलब है कि इस वजह से 16 अगस्त का तापमान बीते पांच सालों में सबसे कम रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की मानें तो 18 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इससे तापमान में और गिरावट होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
बारिश - फोटो : लाल सिंह
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन भर विभिन्न इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। बादल छाए रहने और तेज सतही हवाओं के चलने के कारण मौसम काफी सुहावना बना रहा।

4 of 5
बारिश - फोटो : सुनील शर्मा
शाम साढ़े पांच बजे तक 3.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश से मुंगेशपुर केंद्र में 31.3 डिग्री, लोदी रोड केंद्र में 31.6 डिग्री व नजफगढ़ केंद्र पर तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : ani
बीते पांच सालों का 16 अगस्त का तापमान
2018:    36.0 डिग्री
2017:    37.0 डिग्री
2016:    35.0 डिग्री
2015:    34.0 डिग्री
2014     35.0 डिग्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें