दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार दोपहर बाद बदले मौसम ने लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी। दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में तेज बारिश तो कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तेज बारिश से कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है। इससे कई जगह जाम भी लगा हुआ है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि गुरुवार को भी इसी तरह बारिश हुई थी, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : ani
बृहस्पतिवार सुबह तेज धूप निकली, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही आसमान में बादल छाने लगे। दोपहर में तेज हवाओं के साथ कहीं हल्की और कहीं तेज बारिश हुई। इस कारण लोगों को उमस से राहत मिली। शाम साढ़े पांच बजे तक 000.2 मिमी बारिश दर्ज हुई।
4 of 5
- फोटो : ani
मौसम विभाग के अनुसार दो दिन हल्की बारिश के बाद 28 अगस्त तक मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। 25 व 26 अगस्त को तेज बारिश का अनुमान जताया गया है। इससे तापमान में और गिरावट दर्ज होगी। मौसम सुहावना बना रहेगा।