ठंड से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोग
- फोटो : अमर उजाला
विभाग ने दो व तीन फरवरी को दिल्ली में घना कोहरा रहने का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार ठंडी हवाओं का रुख बदलने से ठंड से राहत मिल सकती है। आगामी दिनों में अधिकतम तापमान भी 21 के आसपास व न्यूनतम तापमान सात या आठ के आसपास बना रहेगा। 5 फरवरी को एक बार फिर से बारिश होने की संभावना हैं। इस कारण से उत्तर पश्चिमी हवाओं की रफ्तार धीमी हो सकती हैै। इससे पारा ऊपर चढ़ने की संभावना है।
बीते सात सालों में 30 जनवरी का तापमान
वर्ष न्यूनतम तापमान
2018 10.0 डिग्री
2017 9.0 डिग्री
2016 13.0 डिग्री
2015 6.0 डिग्री
2014 10.0 डिग्री
2013 6.0 डिग्री
2012 7.0 डिग्री
भारी बर्फबारी की चेतावनी के बीच हिमाचल की चोटियां फिर बर्फ से लकदक हो गई हैं। मनाली में बारिश और शिमला में हल्की बूंदाबांदी से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। बुधवार को रोहतांग में 20, मढ़ी में 15 और कोकसर में 5 सेंटीमीटर, जबकि शिमला से सटे कुफरी और नारकंडा में हल्का हिमपात रिकॉर्ड हुआ।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार को पूरे प्रदेश में ओलावृष्टि और भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। पांच फरवरी तक हिमाचल में मौसम खराब रहेगा। मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए सरकार ने कुल्लू, लाहौल-स्पीति, चंबा और शिमला जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। उधर, बुधवार को भी प्रदेश में 276 सड़कें बंद रहीं।
ताजा बर्फबारी से लाहौल के साथ एनएच 305 से बर्फ हटाने के अभियान पर ब्रेक लग गई है। जिला कुल्लू में पहले से ही करीब एक दर्जन रूट प्रभावित चल रहे हैं। किन्नौर, चंबा और मंडी जिले की ऊंचीं चोटियों पर भी बर्फबारी हुई है। राजधानी शिमला में हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी रहा।
न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग - 14.0
कल्पा - 6.6
कुफरी - 0.5
भुंतर शून्य
डलहौजी 1.3
शिमला 2.2