फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बदलेगा दिल्ली-एसनीआर का मौसम, धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने के आसार

Wed, 01 May 2019 02:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गर्मी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
मौसमविद ने राष्ट्रीय राजधानी में गरज के साथ छीटें पड़ने और धूल भरी आंधी आने का अनुमान व्यक्त किया है जिससे बुधवार को दिल्लीवासियों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। बुधवार सुबह गर्मी का असर रहा और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर 49 प्रतिशत दर्ज किया गया।
विज्ञापन

2 of 5
summer, sun, sun rays
मौसमविद ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने और दोपहर एवं शाम में धूल भरी आंधी और गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना व्यक्त की है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे रह सकती है। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को जबर्दस्त गर्मी थी और यहां का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में अब तक का सर्वाधिक तापमान है।
विज्ञापन

3 of 5
summer, sun, sun rays - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को 9 साल बाद 43.7 डिग्री पर झुलसी दिल्ली
राजधानी में मंगलवार को नौ साल के बाद अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। इस बीच दिल्ली वालों को लू के थपेड़े का सामना करना पड़ा। शाम के समय आसमान में बादल छाने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल माह इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ। इससे पहले 2010 में अप्रैल माह में दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

4 of 5
जम्मू में गर्मी के चलते छतरी में चलते लोग - फोटो : निखिल मेहता
2011 में अप्रैल का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री, 2012 में अप्रैल माह का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस, 2013 में अप्रैल माह का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस, 2014 में अप्रैल माह का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस, 2015 में अप्रैल माह का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस, 2016 में अप्रैल माह का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, 2017 में अप्रैल माह का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस और 2018 में अप्रैल माह का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू में गर्मी की हुई शुरुआत - फोटो : निखिल मेहता
मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो 2016 के बाद से अप्रैल माह में दिल्ली के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। वहीं बुधवार को 42 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी आने की संभावना रहेगा। इसके साथ ही बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दिल्ली में आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें