फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Report of Delhi: बीते आठ साल में सबसे गर्म नौ जून, आज हल्की बारिश की संभावना

Fri, 10 Jun 2022 02:59 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला
राजधानी में प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी है। भीषण गर्मी व लू के थपेड़ों के साथ गर्मी हर दिन रिकॉर्ड बना रही है। इस कड़ी में बृहस्पतिवार का दिन 43.8 डिग्री सेल्सियस के साथ बीते आठ साल में सबसे गर्म रहा। इससे पहले 2014 में पारा 45 तक पहुंचा था। बुधवार का दिन भी बीते आठ सालों में सबसे गर्म दर्ज किया गया था। राहत की बात यह है कि अगले 24 घंटे में मौसम करवट ले सकता है और दोपहर बाद हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

2 of 5
दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने एक दिन पहले बृहस्पतिवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया था। ऐसे में सुबह से ही तेज धूप की वजह से लोग परेशान रहे। लू के थपेड़ों के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से चार अधिक 43.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर आसमान से आग बरसने के साथ लू के थपेड़ों का दौर जारी रहा। इस वजह से घरों से बाहर निकले लोग अधिक परेशान रहे। हवा में नमी का स्तर 19 से 51 फीसदी तक रहा। 
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला
अधिकांश इलाकों में 46 से अधिक रहा पारा 
तपिश के दौर के बीच दिल्ली के विभिन्न इलाकों में पारा 46 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर रहा है। मुंगेशपुर इलाके में सबसे अधिक 46.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में पारा 46 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, नजफगढ़ में पारा 45.4, पीतमपुरा में 45.3 व जफरपुर में 44.8 डिग्री सेल्सियस पारा रिकॉर्ड किया गया। पारा अधिक होने की वजह से लगातार सातवें दिन इन इलाकों में गंभीर स्तर की लू रिकॉर्ड की गई। 

4 of 5
दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार दोपहर बाद करवट ले सकता है मौसम
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, हरियाणा और पंजाब के ऊपर चक्रवाती स्थिति बनने के कारण मौसम में बदलाव के आसार बन रहे हैं। इसका असर हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली-एनसीआर में देखने को मिल सकता है। शुक्रवार दोपहर बाद तक दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, अधिकतम पारा 43 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। मौसम में बदलाव से मिलने वाली राहत लगातार दो दिन जारी रहेगी। आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ पारे में कमी आने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान- 43 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान- 29 डिग्री सेल्सियस 
सूर्यास्त का समय: 7:19 बजे
सूर्योदय का समय: 5:23 बजे
-सुबह तेज धूप निकलने के बाद दोपहर बाद मौसम में बदलाव हो सकता है। शाम तक कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। हवा में नमी का स्तर सामान्य रहेगा।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें