फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: दिल्ली-NCR में झमाझम बरसे बदरा, जानें कैसा रहने वाला है राजधानी में शनिवार और रविवार का दिन

Fri, 18 Jul 2025 07:15 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में शुक्रवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे लेकिन कुछ देर बाद धूप खिल आई। इस कारण से चिपचिपी गर्मी का अहसास हुआ। कुछ देर के लिए धूप और बादलों की लुकाछिपी का खेल चलता रहा। लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और आसमान में बादलों ने फिर डेरा डाला।
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली में हुई बारिश ने मौसम किया सुहावना - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में मानसूनी गतिविधियों के कारण हल्की से तेज बारिश का दौर जारी है। गुरुवार रात को हुई बारिश के बाद शुक्रवार दोपहर बाद भी बारिश हुई। इसके साथ ही तेज हवा चली। इस कारण से दिन भर मौसम सुहावना बना रहा। अभी फिलहाल ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। हालांकि शनिवार व रविवार को बारिश थोड़ा ब्रेक ले सकती है। इस कारण से रविवार को तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान है। इस दौरान तापमान 37 डिग्री तक पहुंच जाएगा। अगले सप्ताह से फिर फिर से तापमान में कमी होनी शुरू होगी।
विज्ञापन

2 of 5
दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में शुक्रवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे लेकिन कुछ देर बाद धूप खिल आई। इस कारण से चिपचिपी गर्मी का अहसास हुआ। कुछ देर के लिए धूप और बादलों की लुकाछिपी का खेल चलता रहा। लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और आसमान में बादलों ने फिर डेरा डाला। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 25 से 45 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। कुछ देर बाद कुछ इलाकों में तेज तो कुछ जगह हल्की बारिश हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री कम 34.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री कम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के मानक केंद्र सफदरजंग में सुबह 8:30 बजे तक 005.4 मिमी व शाम साढ़े पांच बजे तक 008.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। सफदरजंग में 1 से 18 जुलाई के बीच 120 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार की रात को भी कुछ जगह बारिश हो सकती है। राजस्थान और पाकिस्तान की दो सक्रिय प्रणालियों को जोड़ने वाला पूर्व-पश्चिम ट्रफ दिल्ली के दक्षिण से गुजर रहा है। इस कारण से शनिवार रात को फिर से बारिश हो सकती है।

4 of 5
दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
शनिवार शाम को हल्की व छिटपुट बारिश की संभावना है। बारिश कम होने से रविवार को तापमान 35-37 डिग्री के बीच पहुंच जाएगा। 21 जुलाई से 24 जुलाई तक तापमान 33-35 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला
आज का तापमान
अधिकतम तापमान: 34.3 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 23.6 डिग्री सेल्सियस
19 जुलाई को सूर्यास्त: शाम 7:20 मिनट
20 जुलाई को सूर्योदय: सुबह 5:36 मिनट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें