फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से पानी-पानी हुआ दिल्ली-एनसीआर, दिन में छाया अंधेरा, देखें तस्वीरें

Tue, 21 Jul 2020 04:34 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
दिल्ली एनसीआर में मूसलाधार बारिश - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली एनसीआर में मानसून का असर दिखना शुरू हो गया है। रविवार से शुरू हुई बारिश मंगलवार को भी जारी रही। जहां एक ओर बारिश से मौसम सुहाना हुआ है। वहीं दूसरी ओर एनसीआर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी सामने आ रही है। बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जिससे एनसीआर के लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम में हुए बदलाव के चलते दिल्ली एनसीआर में दिन में भी अंधेरा छाया रहा। 
 
विज्ञापन

2 of 7
फरीदाबाद बाटा फ्लाईओवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारिश का पानी भरने से वाहनों की लंबी कतार लग गई - फोटो : जोगिंदर शर्मा
फरीदाबाद में मंगलवार को भी बरसात से मौसम सुहाना रहा। तेज हवा के साथ हुई झमाझम बरसात ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी। मंगलवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे । वहीं, बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
दिल्ली एनसीआर में मूसलाधार बारिश - फोटो : सुदर्शन झा
बारिश से जगह-जगह सड़कों पर जलभराव हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अजरौंदा चौक, नीलम चौक, एनएचपीसी, ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास, सेक्टर-23 चौक, सेक्टर-15 विद्या निकेतन स्कूल के पास सड़कों पर जलभराव हो गया। इस दौरान सड़कों पर ट्रैफिक थम गया। 

4 of 7
दिल्ली एनसीआर में मूसलाधार बारिश - फोटो : सुदर्शन झा
बारिश के कारण एनसीआर में जगह जगह जलभराव के कारण वाहन चालकों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। पानी के कारण कई वाहनों के इंजन में पानी चला गया जिससे वाहन सड़क के बीच में ही खड़े हो गए। वाहनों के खराब हो जाने से जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

5 of 7
दिल्ली एनसीआर में मूसलाधार बारिश - फोटो : जोगिंदर शर्मा
गुरुग्राम में बारिश होने के छह घंटे से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी बरसात के पानी की निकासी नहीं हो पाई। दरअसल, रविवार देर रात से जारी बारिश का असर मंगवार को भी रहा। बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी, लेकिन राहत के साथ आफत भी लोगों को उठानी पड़ी।  झमाझम बारिश के कारण हाइवे समेत काफी जगहों पर जलभराव हुआ। 

सेठी चौक पर काफी जलभराव हुआ है, इस कारण यहां वाहनों की गति धीमी हो गई और जाम की स्थिति बनी रही। सेक्टर-4 व 5 चौक पर भी काफी जलभराव हो गया। मुख्य चौक पर जलभराव होने के कारण वाहन चालकों के साथ पैदल निकलने वाले लोगों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ी। 
विज्ञापन

6 of 7
दिल्ली एनसीआर में मूसलाधार बारिश - फोटो : विवेक निगम
मानसून की पहली बारिश में रविवार को दिल्ली को तर-बतर करने के बाद सोमवार को राहत रही। आसमान में बादल होने के साथ हल्की बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत दी। हालांकि सोमवार रात से बारिश फिर शुरू हो गई जो मंगलवार को भी जारी रही। अगले दो दिनों में दिल्ली-एनसीआर के साथ हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब व हरियाणा के कई इलाकों में ज्यादा से बहुत ज्यादा बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दिल्ली एनसीआर में मूसलाधार बारिश - फोटो : विवेक निगम
मंगलवार को पूरे दिन में आसमान में बादल छाए रहे। साथ ही कई इलाकों में भारी बारिश भी हुई। मौसम विभाग का कहना है कि नमी से भरी हुई पुरवा व दक्षिण पश्चिमी हवाएं उत्तर पश्चिमी भारत में आपस में मिल रही हैं। इससे भारी बारिश का अंदेशा जताया जा रहा है। तड़के बारिश की शुरुआत होगी। इस दौरान 40 किमी से ज्यादा रफ्तार से हवा भी चलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें