Delhi NCR Rain: दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में गुरुवार की सुबह जमकर बरसात हुई। बारिश के दौरान हवा भी तेज हो गई। बारिश इतनी तेज थी कि कुछ ही घंटों में सड़कों पर पानी भर गया।
विज्ञापन
2 of 12
दिल्ली में बारिश
- फोटो : dd news
सुबह ऑफिस जाने वाले लगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से दो चार होना पड़ा। कई जगहों पर तो पानी भर गया। दिल्ली में बारिश होने के बाद एक शख्स सड़क पर बाइक लेकर जाते हुए।
विज्ञापन
3 of 12
दिल्ली में बारिश मौसम हुआ सुहावना
- फोटो : dd news
राष्ट्रपति भवन के पास बारिश के दौरान लोग ऑफिस जाते हुए। वहीं सुबह-सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों को जाम से जूझना पड़ा है।
4 of 12
कर्तव्य पथ पर बारिश
- फोटो : PTI
दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बारिश को दौरान हाथों में छाता लेकर ऑफिस जाते लोग।
विज्ञापन
5 of 12
दिल्ली में बारिश
- फोटो : PTI
बारिश के दौरान इंडिया गेट के पास सुबह के समय लोग ऑफिस जाते हुए दिखे।
विज्ञापन
6 of 12
हिंडन अंडर पास पर भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद में जोरदार बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया। बारिश के बाद हिंडन मेट्रो स्टेशन अंडर पास में हुए जलभराव में कई बाइक बंद हो गईं।
विज्ञापन
7 of 12
स्कूल में भरा बारिश का पानी
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद में जोरदार बारिश के बाद नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हरसांव में पानी भर गया। पानी स्कूल के ग्राउंड में भर गया। पानी भरने के बाद स्कूली बच्चे क्लास रूम के बाहर खड़े हुए हैं।
8 of 12
अर्थला रोड पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद में बारिश के दौरान साई उपवन से अर्थला की और जाने वाली रोड पर लंबा जाम लग गया। जाम में कई वाहन फंस गए।
9 of 12
बारिश के बाद सड़क पर भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
लोनी भीपुरा रोड पर बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव हो गया। जिसकी वजह से सड़क ब्लॉक हो गई। एक युवक पानी से भरी सड़क पर बाइक लेकर जाता हुआ।
10 of 12
हापुड़ में बारिश के बाद सड़कों पर भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
हापुड़ सदर विधायक के आवास के बाहर मीनाक्षी रोड पर बारिश का पानी भर गया।
11 of 12
गोल मार्किट रोड पर जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
हापुड़ के गोल मार्केट में बारिश का पानी भर गया। नगरपालिका की नाली सफाई की पोल भी इस बारिश में खुल गई।