फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बारिश से आफत: सड़कें डूबी... ट्रैफिक की थमी रफ्तार, पेड़ भी गिरे: तस्वीरों में देखें NCR का हाल

Sat, 09 Aug 2025 09:53 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद शहरों में शनिवार सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है। रक्षा बंधन के त्योहार पर बारिश के बीच जलभराव हो गया है। भारत मंडपम के सामने जल भराव हो गया है। जिसके बाद अंडरपास को बंद कर दिया है। सुबह हुई तेज बारिश ने सरकार की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। 
विज्ञापन
1 of 13
दिल्ली में बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। तेज बारिश से  दिल्ली और नोएडा के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। लगातार बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटे तक लगातार बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

2 of 13
उत्तर पूर्वी दिल्ली में मूसलाधार बारिश - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के वसंत कुंज, आरके पुरम, कनॉट प्लेस और मिंटो ब्रिज जैसे इलाकों में तेज बारिश हो रही है। सुबह से ही लगातार हो रही बारिश के कारण पंचकुइयां मार्ग पर जलभराव की खबर है। 
विज्ञापन

3 of 13
नोएडा में बारिश - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश के कारण एम्स के पास यातायात ठप हो गया है। राजधानी में भारी बारिश के बाद बारापुला पुल के पास वाहनों की धीमी गति और जाम देखा गया। मूसलाधार बारिश के बाद दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव हो गया है।

4 of 13
पटेल नगर में जलभराव - फोटो : भूपिंदर सिंह
मध्य दिल्ली के पटेल नगर इलाके में बारिश के कारण जलभराव हो गया है। जलभराव की वजह से लोगों का रास्ते पर चलना मुश्किल हो गया है। वहीं बाइक-स्कूटी वाले यात्री  रेंगते हुए दिखाई दे रहे हैं। आज रक्षा बंधन का पर्व मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 13
ग्रेटर नोएडा में बरसात से जलभराव  - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा में शनिवार सवेरे से तेज बरसात से दादरी ओर ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर जलभराव हो गया। दादरी के रेलवे रोड़, तिलपता, 130 मीटर, मकौड़ा, बोड़ाकी समेत कई स्थानों पर बने अंडरपास पर पानी भरने से आवागमन बंद हो गया। इनसे बचने के लिए लोगों को सूरजपुर से जाना पड़ा। यातायात बाधित होने पर जाम लगा रहा। बरसात से दादरी नगर ओर देहात समेत कई इलाकों की बिजली गुल हो गयी। 
विज्ञापन

6 of 13
सूरजपुर कासना रोड पर जमा पानी - फोटो : अमर उजाला
सूरजपुर कासना रोड पर जगत फार्म के सामने मैन रोड पर बहुत ज्यादा बारिश का पानी भरा हुआ है। जलभराव की वजह से वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को हल्की बारिश का अनुमान जताया था। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, मानसून ट्रफ वर्तमान में दिल्ली के उत्तर की ओर खिसक गई है, जिसके कारण दिल्ली-एनसीआर में अच्छी बारिश की संभावना कम हो गई है। इस वजह से बारिश ज्यादातर पहाड़ी इलाकों तक सीमित है। 
विज्ञापन

7 of 13
दिल्ली के पटेल नगर में बारिश से हाहाकार - फोटो : भूपिंदर सिंह
अगले हफ्ते के मध्य से बारिश के तेज होने की उम्मीद है। तब तक सप्ताह भर में एक-दो बार हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, शुक्रवार से सोमवार (8-10 अगस्त) के बीच मानसून ट्रफ के उतार-चढ़ाव के कारण एक-दो बार मध्यम बारिश भी हो सकती है।

8 of 13
भारी बारिश के बीच गिरा पेड़ - फोटो : भूपिंदर सिंह
मध्य दिल्ली के रामा रोड पर बारिश के कारण आज सुबह एक पेड़ अचानक से गिर गया। हालांकि राहत की बात यह है कि इसमें कोई भी जान या माल का नुकसान नहीं हुआ। मौके पर निगम कर्मी गिरे हुए पेड़ हटा रहे हैं।

9 of 13
पंजाबी बाग में जलभराव से ट्रैफिक की रफ्तार थमी - फोटो : X @ANI
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ब्रेक-इन-मानसून की स्थिति को खत्म करने के लिए बंगाल की खाड़ी में एक नया चक्रवाती सिस्टम बनना जरूरी है। विभाग के अनुसार, 11-12 अगस्त 2025 को उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है, जो अगले 24 घंटों में मजबूत होकर देश के अंदरूनी हिस्सों में बढ़ेगा। इससे मानसून ट्रफ दक्षिण की ओर खिसकेगी, जिससे ब्रेक मानसून की स्थिति खत्म होगी और दिल्ली-एनसीआर में सामान्य बारिश शुरू हो जाएगी। 

10 of 13
दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश - फोटो : अमर उजाला
अगले हफ्ते के मध्य से बारिश के तेज होने की उम्मीद है। तब तक सप्ताह भर में एक-दो बार हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, शुक्रवार से सोमवार (8-10 अगस्त) के बीच मानसून ट्रफ के उतार-चढ़ाव के कारण एक-दो बार मध्यम बारिश भी हो सकती है।

11 of 13
जखीरा अंडरपास में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में सुबह हुई बारिश की वजह से कई सड़कों पर पानी भरा हुआ है। वहीं जखीरा इलाके में रेलवे पुल के नीचे बना अंडर पास में पानी भर गया है। जलभराव के दौरान कई लोगों ने जान को जोखिम में डालते हुए अंडरपास को पार किया। लेकिन कई गाड़ियां निकली तो कुछ लोग फंस गए हैं। 

12 of 13
साहिबाबाद रैपिड स्टेशन के पास जलभराव - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-नोएडा के अलावा गाजियाबाद में भी शनिवार सुबह तेज बारिश हुई। शनिवार रात से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से साहिबाबाद रैपिड स्टेशन के पास जलभराव हो गया। जलभराव के बीच वाहन गुजरते हुए नजर आए।
विज्ञापन

13 of 13
गाजियाबाद में सड़कों पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के वार्ड 37 में 80 फूट रोड विक्रम एंक्लेव के नाले में पानी आने के कारण सभी कॉलोनी जलमग्न हो गई है। कई इमारतों में पानी भर गया। बिजली नहीं आ रही है। नगर निगम और जल विभाग के जेई ,एई ने फोन बंद कर रखे हैं।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में बड़ा हादसा: इमारत का एक हिस्सा गिरा, मौके पर दमकल की दो गाड़ियां


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें