फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसा : तेज रफ्तार वैगनआर जब टकराई डिवाइडर से तो उड़े चिथड़े

Sun, 18 Feb 2018 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
car accident - फोटो : अमर उजाला
जब एक तेज रफ्तार वैगनआर कार डिवाइडर से टकराई तो कार के चिथड़े उड़ गए। यहां पढ़ें पूरा मामला
विज्ञापन

2 of 4
car accident - फोटो : अमर उजाला
भलस्वा डेयरी इलाके में शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार वैगनआर कार डिवाइडर से टकराने के बाद उछलकर सड़क के दूसरी ओर गिर गई। पुलिस ने कार से चालक और एक अन्य को निकालकर बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में हादसे की वजह टायर फटना होने की बात पता चली है।
विज्ञापन

3 of 4
car accident - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब दो बजे मुकुंदपुर चौक के पास हादसे की सूचना मिली थी। इसमें मुकुंदपुर निवासी राकेश (23) और चालक किशनगंज निवासी मनोज (26) की जान गई। जांच में पता चला कि मनोज वैगनआर कार को टैक्सी में चलाता था। हादसे के समय वह अपने परिचित राकेश को लेकर भलस्वा डेयरी की ओर जा रहा था।
विज्ञापन

4 of 4
car accident - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और उछलकर दूसरी सड़क पर जा गिरी। फिर करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। जांच में पुलिस ने पाया कि कार का एक पहिया फटा हुआ है। तेज रफ्तार में पहिया फटने से हादसा हुआ। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें