फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, जब वोट देने निकले दिल्लीवाले तो कैसा रहा उनका अंदाज

Wed, 12 Apr 2017 03:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
राजौरी गार्डन विधानसभा सीट पर उपचुनाव में उतरे उम्मीदवारों का भाग्य शनिवार को इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बंद हो गया। रविवार सुबह आठ बजे से शुरू हुुआ मतदान के दौरान दिनभर छिटपुट घटनाओं को छोड़ दे तो पूरी मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हो गई।
विज्ञापन

2 of 7
मगर मतदाताओं का उपचुनाव में बीते चुनाव जैसा जोश नहीं दिखा। यही वजह रहा कि उपचुनाव में महज 47 फीसदी लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में इसी सीट पर 72.02 फीसदी लोगों ने मतदान किया था।

 
विज्ञापन

3 of 7
चुनाव अधिकारियों के मुताबिक रविवार सुबह से लेकर शाम छह बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलती रही। छह बजे के बाद भी कई बूथ पर लोगों की कतार रही जो कि सात बजे तक खत्म हुई। सभी पोलिंग बूथ पर इस बार ईवीएम के साथ वोटर वेरिफिकेशन पेरिफेरल ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) लगाया था।

 

4 of 7
इसे लेकर भी कई पोलिंग बूथ पर दिक्कतें आई थी। बताया जा रहा है कि कुल 35 से 38 जगहों पर वीवीपीएटी को बदला गया। इसी तरह छह जगहों पर गड़बड़ी और शिकायतों के बाद ईवीएम को भी बदला गया।

 
विज्ञापन

5 of 7
बताया जा रहा है कि कुछ पोलिंग बूथ पर मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में नहीं होने को लेकर नोकझोंक भी हुई। छुट्टी का दिन होने और गरमी के चलते सुबह की पाली में मतदाताओं ने जोश नहीं दिखाया। सुबह आठ बजे मतदान शुरू होने के बाद 11 बजे तक महज 11 फीसदी लोगों ने वोट किया।

 
विज्ञापन

6 of 7
दोपहर एक बजे तक 20 फीसदी ने वोट किया। दोपहर बाद थोड़ी तेजी आई तो तीन बजे तक 35 फीसदी ने मतदान कर दिया था। पांच बजे तक मतदान करने वालों का आंकड़ा 43 फीसदी तक पहुंचा। शाम होते-होते यह संख्या 47 फीसदी तक ही पहुंच पाई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बीते विधानसभा चुनावों के आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां पर मतदाताओं ने जमकर वोट बरसाया था। 2015 में यहां 72 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ था तो 2013 के विधानसभा में इस सीट पर 68.94 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। मगर इस बार राजौरी गार्डन के मतदाता 50 फीसदी से भी कम मतदान करके सेकंड डिविजन पास हुए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें